Headlines
Loading...
बलरामपुर में किराना व्यापारी के बेटे ने खुद को मारी गोली, खून से लथपथ शव देख चीख पड़ी पत्‍नी

बलरामपुर में किराना व्यापारी के बेटे ने खुद को मारी गोली, खून से लथपथ शव देख चीख पड़ी पत्‍नी


बलरामपुर ।नगर के सराय फाटक मुहल्ला निवासी किराना व्यापारी फिरोज अहमद उर्फ बब्बन के बेटे शोएब अहमद ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे खुद को गोली मार ली। स्वजन उसे लेकर जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शोएब ने खुद को गोली लाइसेंसी बंदूक से मारी या अवैध असलहे से, इसे लेकर पुलिस कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है।

सराय फाटक पर निवासी बब्बन की घर में ही किराना दुकान है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे उनके इकलौते बेटे 28 वर्षीय शोएब अहमद की पत्नी नहाने गई थी। इसी बीच जोरदार धमाका हुआ। पत्नी बाथरूम से बाहर निकली तो देखा कि शोएब के आसपास खून बिखरा पड़ा था। शोएब के सिर के दाहिने हिस्से से खून निकल रहा था। उसे देखते ही उसकी पत्नी चीख पड़ी। हल्ला-गुहार पर मुहल्ले के लोग वहां एकत्र हो गए। आनन-फानन में शोएब को मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि शोएब की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है। शोएब की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र व क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्र ने घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिंक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएं हैं। प्रभारी निरीक्षक मानवेन्द्र पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।