Headlines
Loading...
यूपी: जनवरी में चालू होगा वाराणसी क्षेत्र डाफी का नया टोल प्लाजा।

यूपी: जनवरी में चालू होगा वाराणसी क्षेत्र डाफी का नया टोल प्लाजा।


वाराणसी। राष्ट्रीय राज्यमार्ग-2 डाफी पर बन रहा नया टोल प्लाजा जनवरी में चालू हो जाएगा। 70 फीसदी निर्माण पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में छह लेने से वाहनों को पास कराया जा रहा है। मोहनसराय से बिहार जाने वाले वाहनों से नए टोल प्लाजा पर टैक्स लिया जा रहा है। बिहार से आने वाले वाहन से पुराने टोल प्लाजा से टैक्स वसूला जा रहा है।

बता दें कि पुराने टोल प्लाजा से लगभग पांच सौ मीटर दूर बन रहा नया टोल नाका 16 लेन का है। इसमें चार लेन इमरजेंसी के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। टोल प्लाजा के मैनेजर जयराम कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा का निर्माण तेजी से चल रहा है। हर हाल में जनवरी में खोल दिया जाएगा।

वहीं डाफी टोल प्लाजा से 90 फीसदी फास्टैग लगे वाहन पास हो रहे हैं। सिर्फ 10 प्रतिशत बिना फास्टैग से आवागमन कर रहे हैं। इनसे दोगुना जुर्माना वसूला जा रहा है। फास्टैग लगे वाहनों से जाम की समस्या से भी काफी हद तक छुटकारा मिल गया है। 

वहीं बिहार में बालू खनन पर रोक से राष्ट्रीय राज्य मार्ग-2 पर ओवरलोड वाहनों का दबाव कम हो गया है। पिछले एक महीने से रोजाना लगभग 1500 ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं। जबकि, इनकी संख्या 3000 हजार से 4000 तक होती थी।