Headlines
Loading...
वाराणसी : प्रियंका गांधी वाड्रा ने माता कुष्मांडा के दरबार में लगाई हज़ारी , विजयी भव का मिला आशीर्वाद  .

वाराणसी : प्रियंका गांधी वाड्रा ने माता कुष्मांडा के दरबार में लगाई हज़ारी , विजयी भव का मिला आशीर्वाद .

वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को नवरात्र की चौथी तिथि पर माता कुष्मांडा का विधिवत दर्शन- पूजन किया। चूंकि नवरात्र के चौथे दिन माता कुष्मांडा के दर्शन पूजन का ही विधान है इसलिए कांग्रेस महासचिव के दर्शन का महत्व ज्यादा बढ़ जाता है। गुलाबी सूट में मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी माता के दरबार में चौथे दिन पहुंचकर बहुत खुश नजर आईं। मंदिर के महंत परिवार से जुड़े चंदन दुबे ने उनका विधिवत पूजन कराया। लगभग 20 मिनट तक बीजक मंत्रों से पूजन का कार्य सम्पन्न हुआ। मंदिर के पुजारियों व महंतों ने उन्हें विजयी भव का आशीर्वाद दिया। मंदिर की तरफ से मंदिर के महंत राजनाथ दुबे तारकेश्वर दुबे व विकास दुबे ने उन्हें नारियल, माता की चढ़ाई चुनरी भेंट की, जिसको ओढ़कर प्रियंका गांधी काफी खुश नजर आईं। मंदिर की परिक्रमा करने के बाद वे मंदिर के दक्षिण निकास द्वार पर स्थित कुकुटेश्वर महादेव का दर्शन किया। मान्यता है कि मां कुष्मांडा का दर्शन करने के पश्चात कुक्कुटेश्वर महादेव का दर्शन करने से मनोकामना पूरी होती है।