Headlines
Loading...
वाराणसी : अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर बीएचयू सिंह द्वार पर धरना-प्रदर्शन

वाराणसी : अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर बीएचयू सिंह द्वार पर धरना-प्रदर्शन


वाराणसी । किसान आंदोलन कर रहे लोगों पर लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी से कुचल देने से उत्‍पन्न हिंसा के दौरान मृत लोगों परिजनों से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नजरबन्द करने को लेकर आक्रोश बीएचयू में भी नजर आया।

सपा मुखिया की गिरफ्तारी किए जाने से आक्रोशित समाजवादी पार्टी युवजनसभा प्रदेश सचिव, महानगर अध्यक्ष युवजनसभा सत्यप्रकाश सोनकर सोनू, शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय प्रियदर्शी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा प्रियांशु यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष रेखा पाल, शिक्षक सभा महानगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता, पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर महासचिव अमन यादव और युवजनसभा कैंट विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव गोलू के नेतृत्व में लंका स्थित सिंह द्वार पर काली पट्टी बांध समाजवादियों ने धरना दिया।

धरने में उपस्थित नेताओं ने नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर किसान हित में अपनी आवाज बुलंद की। धरना दे रहे समाजवादियों को प्रशासन द्वारा रोका गया लेकिन समाजवादियों ने सिंह द्वार पर बैठकर धरना दिया और राज्यपाल को सम्बोधित चार सूत्रीय मांगपत्र एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह को सौंपा। युवजन सभा प्रदेश सचिव वरुण सिंह ने कहा किसानों की आवाज दबाने में निरन्तर लगी रहने वाली सरकार ने अब किसानों की हत्या का ठेका मंत्रियों को दिया है।

युवजन सभा महानगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनकर सोनू ने कहा लोकतंत्र की हत्यारी यह सरकार केवल विपक्ष को रोकने में परेशान रहती है। महिला सभा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियांशु यादव और महिला सभा जिलाध्यक्ष रेखा पाल ने लखीमपुर खीरी की घटना को सोची समझी साजिश बताते हुए दोषी मंत्री पुत्र को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की मांग की।

शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय प्रियदर्शी और शिक्षक सभा महानगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि जबसे किसानों ने तीन काले कानून को हटाने की मांग किया है उसी दिन से पूंजीपतियों के भरोसे चल रही सरकार ने उसी दिन से किसानों का उत्पीड़न करना चालू कर दिया है। अन्य वक्ताओं ने कहा मंत्री पुत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई और किसानों का लाठी गोली के भरोसे दमन किया जा रहा है। धरना व ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से अरविंद यादव गोलू, अमन यादव, रवि बिन्द उर्फ भानु, नीरज सेठ, लव सोनकर, प्रकाश साहनी, विकास बिन्द, विनय भट्ट, सचिन यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।