
UP news
अयोध्या पहुंची रामायण एक्सप्रेस ट्रेन, रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे 132 यात्री
अयोध्या । दिल्ली के सफदरगंज से चलकर रामायण एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार की सुबह अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन पर करीब 132 यात्री सवार हैं। अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंचने पर रेलवे के अधिकारियों ने रामायण एक्सप्रेस में यात्रियों का फूल माला से स्वागत किया। यहां से सभी यात्री बस पर सवार होकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।
अयोध्या धाम पहुंचकर सभी यात्री राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और नागेश्वर नाथ समेत अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन करेंगे। दर्शन पूजन के बाद सभी यात्री अयोध्या से वापस अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन आएंगे और यहां से रामायण एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर वाराणसी के लिए रवाना होंगे।