Headlines
Loading...
नई दिल्ली: राजधानी में टूटा पांच साल का रिकार्ड, एक सप्ताह में डेंगू के 2569 मामले हुए दर्ज।

नई दिल्ली: राजधानी में टूटा पांच साल का रिकार्ड, एक सप्ताह में डेंगू के 2569 मामले हुए दर्ज।


नई दिल्ली। राजधानी में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि हर सप्ताह मरीजों की संख्या को लेकर रिकार्ड टूट रहा है। ताजा 2569 मरीजों की पुष्टि से पांच साल का रिकार्ड टूट गया है। हालांकि इसमें से करीब 800 मरीज बीते एक सप्ताह में सामने आए हैं। इससे राजधानी में डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा 5277 तक जा पहुंचा है। जो कि वर्ष 2016 के बाद सर्वाधिक है। इससे पूर्व नंवबर के दूसरे सप्ताह तक वर्ष 2015 में 15 हजार से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हुई थी।

वहीं जबकि 2016 से लेकर 2020 तक 4375 मरीजों की पुष्टि वर्ष 2017 में सर्वाधिक आए थे। निगम द्वारा जारी साप्ताहिक रिपार्ट के अनुसार 2569 डेंगू के नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, चिकनगुनिया के मात्र एक नए मरीज की पुष्टि हुई जबकि मलेरिया का एक भी मरीज सामने नहीं आया है। डेंगू के मरीजों की बात करें तो बीते एक सप्ताह में सर्वाधिक मरीज उत्तरी निगम क्षेत्र में है। 

बता दें कि बीते एक सप्ताह में यहां से 808 मरीज सामने आए हैं। दूसरे स्थान पर दक्षिणी निगम क्षेत्र है। यहां पर 871 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी तरह पूर्वी निगम क्षेत्र में 183, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र से 14 दिल्ली कैंट इलाके से 59 तो जबकि रेलवे क्षेत्र दो मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 722 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा हैं। 

वहीं बावजूद इसके लगातार मच्छरजनित बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। जबकि आमतौर पर नंवबर के दूसरे सप्ताह में मरीजों की संख्या घटने लग जाती है, लेकिन इस वर्ष अब तक डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। निगम के उपलब्ध आंकड़ो के बाद 12 सालों में ऐसा नहीं हुआ था। अक्टूबर में अक्सर मरीजों की संख्या बढ़ती थी और नंवबर का दूसरा सप्ताह आते-आते मरीजों की संख्या में कमी देखी जाती थी। इसकी बड़ी वजह तामपान का कम होना होता था, लेकिन कम होते तापमान के बीच मरीजों के सामने आने से निगम प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।