Headlines
Loading...
नई दिल्ली: पूरे देश में संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है।

नई दिल्ली: पूरे देश में संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है।


नई दिल्ली। आज, 26 दिसंबर 2021 को संविधान दिवस है। पूरे देश में संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है, क्योंकि आज ही के दिन भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा औपचारिक रूप से अपनाया गया था। संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था। 

वहीं हालांकि भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसके बाद, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जन्म-दिवस के अवसर पर वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाये जाने की घोषणा की थी। तब से हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

वहीं इस वर्ष, देश डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की 125वीं जयंती मना रहा है। 'संविधान दिवस' साल भर चलने वाले इन राष्ट्रव्यापी समारोहों का हिस्सा होगा। यह डॉ. अम्बेडकर को श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी प्रेस सूचना ब्यूरो द्वारा 2015 में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है।

वहीं दूसरी तरफ संविधान दिवस के अवसर पर हमें न सिर्फ स्वतंत्र भारत का नागरिक होने की अहसास होता है बल्कि संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों से हमें अपना हक मिलता है और साथ ही लिखित मूल कर्तव्यों से हमें नागरिक के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है।