Headlines
Loading...
बिहार: मशरक सारण में युवक के चक्‍कर में फंस गई मुंबई की सपना, शादी के बाद की पति ने की बड़ी अजीब डिमांड।

बिहार: मशरक सारण में युवक के चक्‍कर में फंस गई मुंबई की सपना, शादी के बाद की पति ने की बड़ी अजीब डिमांड।


बिहार। मशरक सारण में मुंबई की युवती बिहार के शख्‍स से शादी कर बुरी तरह फंस गई है। छपरा सारण  जिले के मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव के युवक ने पहले तो इस युवती से शादी की और बाद में उसे पैसे कमाने की मशीन बनाना चाहा। वह युवती को दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। महिला ने इससे मना किया और मजदूरी कर पति को पैसे देने लगी। लेकिन पति को इससे संतोष नहीं हुआ और वह पत्‍नी को मुंबई में ही छाेड़कर घर भाग आया। महिला की शिकायत पर छपरा महिला थाने की पुलिस पति को तलाशने में जुटी है।

वहीं छपरा महिला थाना पुलिस ने गुरुवार को मशरक थाना पुलिस के साथ दुरगौली गांव में प्राथमिकी आरोपित अविनाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के घर पर छापेमारी की, लेकिन उसके घर में ताला लटका हुआ था। एक महिला ने छपरा महिला थाने में पति पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुंबई से आई सपना ने बताया कि वर्ष 2016 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ गुड्डू ने उससे शादी की थी। 

बता दें कि कुछ दिनों तक दोनों में संबंध अच्छे रहे, लेकिन कुछ दिन बाद पैसों के लिए पति द्वारा उसे प्रताड़‍ित किया जाने लगा। महिला ने बताया कि उसके पति के द्वारा उससे अन्य पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाने लगा। लेकिन महिला ने यह स्वीकार नहीं किया और मजदूरी करके अपने पति को पैसे देने लगी। कुछ दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा।

वहीं सपना ने बताया कि कुछ महीने पहले पति उसे मुंबई में ही छोड़ कर अपने घर आ गए। पति को ढूंढते हुए सपना उसके घर पहुंची। जब घरवालों द्वारा उसे मारपीट कर भगा दिया गया तो उसने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया। इसके बाद मशरक थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को बुला कर आपसी समझौता करवा दिया। 

वहीं लगभग 15 दिनों तक तो ठीक-ठाक रहा, लेकिन फिर पहले की तरह ही गुड्डू सिंह महिला को मुंबई में अकेले छोड़ कर भाग गया। इसके बाद महिला पुन: अपने पति के घर पहुंची जहां उसके सास, ननद और देवर के द्वारा उसके साथ मारपीट कर घर में नहीं घुसने दिया गया। महिला को एक बेटा भी है