Headlines
Loading...
Dev Deepawali 2021: देव दीपावली पर इन देवता के लिए जलाएं एक दीया, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Dev Deepawali 2021: देव दीपावली पर इन देवता के लिए जलाएं एक दीया, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी


Dev Deepawali 2021 : हिंदू धर्म में देव दीपावली का खास महत्व होता है. दिवाली की ही तरह इसे लेकर भी कई दिनों पहले से ही तैयारी और साज सजावट की जाती है. कहा जाता है कि देव दीपावली के दिन सभी देवी देवता गंगा घाट पर आते हैं. इसलिए इस दिन गंगा घाट को दीपों से प्रज्वलित किया जाता है. दिवाली का त्योहार लोग मनाते हैं लेकिन कहा जाता है कि देव दीपावली का त्योहार लोगों के साथ साथ देवी देवता भी मनाते हैं. मान्यता है कि कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था. त्रिपासुर के वध के बाद सभी देवी देवताओं ने खुशी मनाते हुए दीप जलाई थी.

इस बार देव दीपावली का पर्व 18 नवंबर को मनाया जाएगा. इस दिन गंगा घाट पर लोग स्नान करते हैं और सुबह शाम पूजा करते हैं. लेकिन अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं और तमाम कोशिशों के बाद भी आपकी ख्वाहिश पूरी नहीं हो पा रही है तो, देव दीपावली का समय आपके लिए सबसे उत्तम है. इस दिन आप सिर्फ एक दीप जलाकर अपनी सारी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं. इसे इच्छापूर्ति दीप कहा जाता है.

धन प्राप्ति के लिए- धन प्राप्ति के लिए आप देव दीपावली के दिन भगवान कुबेर के नाम का एक दीया जलाएं.

व्यापार में उन्नति के लिए- व्यापार में लाभ के बजाय लगातार घाटा हो रहा है तो आप कारोबार में वृद्धि के लिए इस दिन भगवान गणेश के नाम का एक दीप जलाएं.


रोगों से मुक्ति के लिए- रोगों से मुक्ति के लिए देव दीपावली के दिन सूर्य देव के नाम का एक दीप जलाएं और साथ ही सूर्य मंत्र स्थापित करें.

प्रेम पाने के लिए- प्रेम प्राप्ति या जीवन साथी से प्यार पाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण के नाम का दीप देव दीपावली के दिन जलाएं. इस आपसी रिश्ते में मधुरता आएगी.

परीक्षा में सफल होने के लिए- किसी प्रतियोगी परीक्षा या अन्य परीक्षा में सफलता के लिए देव दीपावली के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती के लिए एक दीप जलाएं.