
Astrology
Dhanteras 2021 : धन- हानि से हैं परेशान? धनतेरस के दिन घर ले आएं ये एक चीज, मां लक्ष्मी हो जाएंगी मेहरबान
Dhanteras 2021 : धनतेरस से दिवाली के महापर्व की शुरुआत हो जाती है। हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर धनतेरस मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन विधि- विधान से भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, कुबरे जी और भगवान धन्वंतरि की पूजा- अर्चना की जाती है। भगवान धन्वंतरि को आरोग्य का देवता भी कहा जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी करने का भी बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन सोना- चांदी, बर्तन, गाड़ी, इत्यादि चीजों की खरीदारी की जाती है। आइए जानते हैं धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किस एक चीज को लाना बेहद जरूरी होता है-
झाडू को मां लक्ष्मी की प्रतीक माना जाता है। इस दिन झाडू जरूर खरीदें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है, जहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। झाडू घर की स्वच्छता में काम आता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाडू को सुख- शांति बढ़ाने वाला भी माना जाता है, जिस वजह से इस पावन दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन झाडू खरीदने से दरिद्रता भी दूर होती है।
धनतेरस के दिन झाडू खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक।
निशीथ काल- मध्यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।
गोधूलि बेला- शाम 05 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 48 मिनट तक।
अमृत काल- अगले दिन सुबह 04 बजकर 25 मिनट से 05 बजकर 54 मिनट तक।
त्रिपुष्कर योग- सुबह 06 बजकर 34 मिनट से 11 बजकर 31 मिनट तक।