Headlines
Loading...
हिमाचल प्रदेश: रोहड़ू में उपमंडल रोहड़ू के रंटाडी गांव के अराध्य कुल ईष्ट देवता मोहरीश का भव्य मंदिर बनकर हुआ तैयार।

हिमाचल प्रदेश: रोहड़ू में उपमंडल रोहड़ू के रंटाडी गांव के अराध्य कुल ईष्ट देवता मोहरीश का भव्य मंदिर बनकर हुआ तैयार।

                                 Vikash Goyal Report

हिमाचल प्रदेश। रोहड़ू में उपमंडल रोहड़ू के रंटाडी गांव के अराध्य कुल ईष्ट देवता मोहरीश का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इसकी प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय मंदिर प्रतिष्ठा अनुष्ठान रविवार से शुरू होने जा रहा है। इस प्राण-प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक दैविक परंपरा व विधि-विधान से पूरा किया जाएगा। 

वहीं इसमें रोहडू के कुलदेवता शिकडू बतौर विशेष मेहमान देवता शिरकत करेंगे। वहीं प्राण-प्रतिष्ठा को वैदिक रूप से संपन्न करवाने का कार्य स्पैल क्षेत्र से परशुराम खशकंडी अपने प्रखंड ब्राह्मण विद्वानों की टोली से पूरा करवाएंगे। इस अनुष्ठान में रंटाडी गांव के कुल देवता मोहरीश के साथ देवता महासू भी मौजूद रहेंगे।

वहीं करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह मंदिर रोहडू क्षेत्र के भव्य मंदिरों में एक है। जो पुरातन काष्ठकुणी शैली का नमूना है। मंदिर में की गई नक्काशी की सुंदरता, शैली व चयन ऐतिहासिक देवकला पर आधारित है। इस मंदिर निर्माण के कार्य को पूरा करने में सात वर्ष का समय लगा, जिसका निर्माण कार्य काष्ठकला में निपुण रणसार क्षेत्र के निमडा गांव के कारीगरों ने किया है। आठ मंजिला बना यह मंदिर पर्यटकों एवं देव आस्थावान लोगों का केंद्र बना हुआ है।

बता दें कि मंदिर कमेटी के मोहतमीन बलदेव सिंह रांटा ने बताया कि इतने लंबे समय से चल रहे मंदिर निर्माण में स्थानीय लोगों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर का कार्य पूरा होने के बाद आज इसे कुल देवता के प्रवेश एवं पूजा के लिए तैयार करने में क्षेत्र की पूरी जनता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि दैविक विधान के तहत प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा।