Headlines
Loading...
झारखंड: दुमका रानीश्वर में फर्जी राशन कार्ड बनाने वाले कार्यक्रम प्रबंधक को पुल‍िस ने क‍िया गिरफ्तार।

झारखंड: दुमका रानीश्वर में फर्जी राशन कार्ड बनाने वाले कार्यक्रम प्रबंधक को पुल‍िस ने क‍िया गिरफ्तार।


झारखंड। दुमका रानीश्वर में फर्जी वन नेशन वन राशन कार्ड बनाने वाले पूर्व साक्षरता समिति दुमका के कार्यक्रम प्रबंधक आशीष मंडल को मसानजोर थाना की पुलिस ने गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। आराेपित रानीबहाल का रहने वाला है। रात को मसानजोर थाना प्रभारी मनोज राय को सूचना मिली कि आरोपित गांव में ही छुपा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड जांच कराने के बाद जेल भेज दिया।

वहीं आशीष दिल्ली की एक संस्था से फर्जी आदेश जारी करवाकर सदर प्रखंड में वन नेशनल वन राशन कार्ड के नाम पर आवेदन भरवाकर लोगाें से वसूली किया करता था। सदर प्रखंड के बीडीओ राजेश कुमार सिनहा ने इसकी सूचना मिलने के बाद इसकी जांच शुरू की।

वहीं जांच में पता चला कि आशीष ने इस काम के लिए कई लोगों को रखा था। लोग लाभुक के घर जाकर आवदेन लेने के नाम पर 50 से एक सौ रुपया तक लिया करते थे। जांच में बात सामने आने के बाद बीडीओ के निर्देश पर सदर प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार ने करीब दो माह पहले आशीष एवं जरमुंडी प्रखंड के एक युवक पर मामला दर्ज कराया था। आशीष प्रखंड साक्षरता समिति दुमका का प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक रह चुका है। वहीं फरार अन्य आरोपी प्रखंड साक्षरता समिति जरमुंडी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक है।