Headlines
Loading...
मध्य प्रदेश: दमोह में दो गुटों में खूनी संघर्ष में दो महिलाओं की हुईं मौत।

मध्य प्रदेश: दमोह में दो गुटों में खूनी संघर्ष में दो महिलाओं की हुईं मौत।


मध्य प्रदेश। दमोह जिले के एक गांव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में 40 वर्षीय महिला सरपंच की जान चली गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस घटना में छह लोग घायल भी हुए हैं। बेतियागढ़ पुलिस थाना के प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि गंज बरखेड़ा गांव में शुक्रवार रात दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। 

वहीं पुलिस के मुताबिक इस दौरान गांव की सरपंच गेंदा बाई लोधी हमले में बुरी तरह से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए दमोह के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत सरपंच का 24 वर्षीय बेटा और मारपीट में घायल अन्य छह लोगों का भी इसी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

बता दें कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक गांव में दो गुटों के बीच काफी पुरानी दुश्मनी है। इसी दुश्मनी में शुक्रवार की रात झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना के बाद फरार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।