Headlines
Loading...
यूपी: चंदौली सकलडीहा में उड़ती धूल से व्यापारियों का कारोबार हुआ ठप।

यूपी: चंदौली सकलडीहा में उड़ती धूल से व्यापारियों का कारोबार हुआ ठप।

                                किरण यादव सिटी रिपोर्टर।

चंदौली। सकलडीहा में चुनावी वर्ष में सरकार की तमाम विकास का दावा करती है। लेकिन स्थानीय कस्बा में सुबह से शाम तक उड़ती धूल सरकार के विकास की पोल खोल रही है। धूल के कारण लाखों की लागत से बने दर्जनों शोरूम और दुकानें गुम हो जा रही हैं। इससे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होने से सरकार और अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा पनपने लगा है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी खोखला आश्वासन दे रहे हैं।

वहीं कस्बा में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा डेढ़ किलो मीटर मार्ग का निर्माण पिछले दो साल से कच्छप गति से हो रहा है। सड़क निर्माण तो दूर पटरी और नाला निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है। पिछले एक साल से सड़क पर उड़ती धूल से कस्बा में लाखों की लागत से निर्मित विभिन्न शोरूम और दुकानें धूल में गुम हो जा रही है। लोगों को दिन के उजाला में हेड लाइट जलाकर डेढ़ किलोमीटर मार्ग को पूरा करना पड़ता है। 

वहीं दूसरी तरफ़ यही नहीं धूल के कारण आये दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इससे लोगों में आक्रोश है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के मंत्री, सांसद और ब्लॉक प्रमुख जैसे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के होने के बाद भी समस्या से राहत नही मिल पा रही है। अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी रामकुमार चौहान ने शीघ्र सड़कों की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।