Headlines
Loading...
यूपी: गोरखपुर कुशीनगर में धम्म काया विपश्यना साधना केंद्र में फंदे से लटकता मिला साधक का शव। .

यूपी: गोरखपुर कुशीनगर में धम्म काया विपश्यना साधना केंद्र में फंदे से लटकता मिला साधक का शव। .


गोरखपुर। कुशीनगर में कसया थानाक्षेत्र के धुरिया भाठ स्थित धम्म काया विपश्यना साधना केंद्र पर एक साधक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। 21 नवंबर को सुबह उनका शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। पुलिस कार्यवाई में लगी है। महराजगंज जनपद के पनियरा थानाक्षेत्र के गांव पोखर निवासी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक 32 वर्षीय घनश्याम यादव 17 नवंबर को केंद्र पर साधना करने आए थे।

वहीं इससे पूर्व भी कोरोना काल से पहले वह यहां साधन कर चुके हैं। शाम को साधना के बाद वह भोजन किए, फिर रात होने पर अपने कक्ष में सोने चले गए। रविवार की सुबह अन्य साधक बाथरूम गए तो उन्होंने शेड के पाइप में बंधे मफलर से लटकता उनका शव देखा। घटना की सूचना संचालक गोपाल वर्मा को हुई तो उन्होंने स्वजनों व पुलिस को सूचित किया। बताया कि विपश्यना के लिए केंद्र पर आने वाले साधकों से फार्म भरवाया जाता है। उसमें साधना का कारण दर्ज कराया जाता है।

बता दें कि मृतक साधक ने फार्म में डिप्रेशन दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह में साधना का दो सत्र चलता है। पहला एक तारीख से 12 तक और दूसरा 16 तारीख से 26 तक चलता है। मृतक साधक इसी माह की 17 तारीख से साधना में भाग ले रहे थे। यह भी बताया कि वह यहां एक बार और साधना कर चुके हैं। मृतक के भाई राधेध्याम से दूरभाष पर हुई बातचीत में भी डिप्रेशन की बात कही गई है। सीओ पीयूष कांत राय ने बताया कि शव अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

वहीं दुदही विकास खंड के मठिया माफी में संचालित अनुसूचित समाज कल्याण प्राथमिक विद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुदही नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती धूमधाम से मनाया। प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का चरित्र महिलाओं के लिए अनुकरणीय है। अभाविप के नगर मंत्री राहुल कुमार रौनियार ने कहा कि बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई बनना होगा, तभी देश मजबूत होगा। राम प्रताप कुशवाहा, यशवंत पाल, नितेश शर्मा, देवराज गुरु सहित अभाविप के कार्यकर्ता, विद्यालय के अध्यापक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।