Headlines
Loading...
यूपी: प्रतापगढ़ में डीएपी घोटाला उजागर होता यूपी सरकार का चेहरा।

यूपी: प्रतापगढ़ में डीएपी घोटाला उजागर होता यूपी सरकार का चेहरा।


प्रतापगढ़। जिले का डीएपी घोटाला प्रदेश सरकार के चेहरे को उजागर करता है। एक ओर जहां जनपद का किसान उर्वरक के अभाव में गेहूं की बोआई नहीं कर पा रहा है, वहीं जनपद के जिम्मेदार करोड़ों की डीएपी गोदामों से गायब कर डकार गए। यह बातें जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि जनपद का अन्नदाता बेहाल है। किसानों को न बीज मिल रहा है, न खाद।

वहीं डा. लालजी त्रिपाठी ने यह भी कहा कि बिजली महंगी होने से सिंचाई नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर किसान कर्ज के बोझ तले दबा कराह रहा है। उसकी सुनने वाला कोई नही है। जिलाध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ में हुए उर्वरक घोटाले की जांच किसी सक्षम एजेंसी से कराई जानी चाहिए। दोषी अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर डाॅ. वीके सिंह, वेदांत तिवारी, इरफान अली, पम्मी सिंह, मो.इश्तियाक, आशुतोष तिवारी, फतेह बहादुर सिंह मौजूद रहे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ जनपद शाखा के विकासखंड पट्टी का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध हुआ। गुरुवार को इसमें चुनाव अधिकारी के रूप में अरुण कुमार गौतम एवं कमलेश कुमार सरोज मौजूद रहे। प्रेक्षक के रूप में सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल कुमार व संगठन के जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव मौजूद रहे। लोगों ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए। समय समाप्त होने के बाद सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। 

वहीं इसमें ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में बृजेश कुमार सरोज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करुणा शंकर यादव, ब्लॉक मंत्री राम भवन सरोज, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार पाल, ब्लॉक ऑडिटर दिलीप कुमार को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव ने निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान संगठन के अन्य सहयोगियों ने माला पहनाकर नई कार्यकारिणी का स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश कुमार सरोज ने कहा कि वह सदैव कंधे से कंधा मिलाकर संगठन के लिए काम करेंगे।