Headlines
Loading...
यूपी: मुरादाबाद में डेंगू से महिला ग्राम पंचायत सदस्य की  हुई मौत, मेरठ में चल रहा था उपचार।

यूपी: मुरादाबाद में डेंगू से महिला ग्राम पंचायत सदस्य की हुई मौत, मेरठ में चल रहा था उपचार।


मुरादाबाद। अमरोहा के हसनपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक महीने से बुखार से पीड़ित चल रही महिला ग्राम पंचायत सदस्य की शनिवार रात मेरठ में उपचार के दौरान डेंगू से मौत हो गई। मौत के बाद से पर‍िवार के लोग बदहवास हैं। वहीं विकासखंड हसनपुर की ग्राम पंचायत डाकेवाली डगरोली निवासी अतर सिंह की पत्नी सुरेश देवी को करीब एक माह से बुखार आ रहा था। वह ग्राम पंचायत के वार्ड 14 से सदस्य थीं। 

बता दें कि स्वजन ने पहले हसनपुर में निजी चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद छह दिन तक गढ़मुक्तेश्वर में इलाज कराने पर भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर दो दिन पहले मेरठ ले गए थे। वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। मेरठ के एक निजी अस्पताल में रात उसकी मौत हो गई। ग्राम पंचायत सदस्य की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। बगैर किसी कानूनी कार्रवाई किए गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित कुमार भरू ने महिला की डेंगू से मौत से अनभिज्ञता जताई है। 

वहीं अमरोहा में महिलाएं समेत दस व्यक्ति और डेंगू पाजिटिव पाए गए हैं। इसमें तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी को कई दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग को मिली जांच रिपोर्ट में तीन महिला व सात पुरुष डेंगू पाजिटिव पाए गए हैं। मरीज अमरोहा नगर, डिडौली, गजरौला, हसनपुर, धनौरा और नौगावां सादात क्षेत्र के निवासी हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. सतपाल सिंह ने बताया कि सभी को कई दिन से बुखार आ रहा था। 

वहीं जिनका इलाज स्थानीय चिकित्सक से चल रहा था। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। फिलहाज जिले में डेंगू केसों की संख्या बढ़कर 599 हो गई है।