Headlines
Loading...
यूपी: अलीगढ़ में दो युवकों ने महिला को सुनाए अश्‍लील गाने।

यूपी: अलीगढ़ में दो युवकों ने महिला को सुनाए अश्‍लील गाने।


अलीगढ़। थाना बरला के एक गांव की महिला बुधवार की दोपहर बाद चारा लेने जंगल में गयी हुई थी। तभी शराब के नशे में धुत्त बाइक सवार दो युवक उससे अश्लील इशारे करने लगे। महिला द्वारा शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।

वहीं बरला के एक माजरे की महिला अपनी किशोरी पुत्री के साथ जंगलों में भैंसों के लिए घास लेने गई थी। कच्चे रास्ते से तभी शराब के नशे में धुत्त बाइक सवार दो युवक उसके पास आकर खड़े हो गए और गंदे गंदे गाना गाने लगे। महिला ने जब इसका विरोध किया। तभी उन्होंने अश्लील इशारे कर हरकत कर दी। महिला और उसकी बेटी ने शोर मचा दिया। 

बता दें कि वहाँ से गुजर रहे दो युवक शोर सुनकर महिला के पास आ गये। उसने नशेड़ी युवकों की शिकायत उनसे की तो उन्होंने दोनों को दबोच लिया। दोनों की जमकर धुनाई की। नशा कम होने पर दोनों युवक महिला के पैरों में गिरकर मांफी मांगने लगे। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों में फैसला होने पर वह लोग चले गये।