Headlines
Loading...
यूपी: लखनऊ में बारात में डांस को लेकर भ‍िड़े दो पक्ष, महिलाओं और बच्चों तक को जमकर पीटा।

यूपी: लखनऊ में बारात में डांस को लेकर भ‍िड़े दो पक्ष, महिलाओं और बच्चों तक को जमकर पीटा।


लखनऊ। सआदतगंज इलाके में तकिया रज्जबगंज में रविवार देर रात शादी समारोह में महिलाओं और बच्चों के बीच घुसकर अराजकत्व डांस करने लगे। बारातियों के विरोध पर वह हमलावर हो गए और उन्हें पीटने लगे। इस बीच महिलाओं और बच्चों तक को लात-घूसों और बेल्टों से जमकर पीटा। घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पहुंची तो अराजतत्व भाग निकले। दुबग्गा निवासी शकावत के बेटे की शादी कैंपवेल रोड स्थित अमान लान में शादी समारोह चल रहा था। 

वहीं बाजे-गाजे के साथ देर रात लान से कुछ दूरी पर तकिया रज्जाबगंज से बारात उठी। बाराती डांस करते हुए गलियारे से गुजर रहे थे। साथ में घर की महिलाएं और बच्चे भी थे। इस बीच कुछ अराजकत्व बारातियों के बीच घुसे और डांस करने लगे। परिचित न होने पर शकावत के घर वालों ने विरोध किया। इस पर वह हमलावर हो गए। अराजकतत्वों ने बरातियों पर हमला बोल दिया। उन्हें लात-घूसों और बेल्टों से पीटने लगे। बीच बचाव करने महिलाएं दौड़ी तो हमलावरों ने उन्हें और बच्चों तक को जमकर पीट दिया। 

बता दें कि घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई लोग चोटिल हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो हमलवार भाग खड़े हुए। वहीं, हमले में कई घायलों को क्षेत्र स्थित अस्पताल में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के बाद से बारातियों में दहशत का माहौल है। यह देख आस पड़ोस के लोगों और पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।

वहीं इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि ने घटनास्थल के पास लगे सीसी कैमरे और बारात में चल रहे वीडियोग्राफर से हमलवारों की फुटेज बरामद कर ली है। हमलावरों को भी चिन्हित कर लिया गया है। पुलिस की टीमें फुटेज के आधार पर हमवारों की तलाश में दबिश दे रही हैं।