Headlines
Loading...
यूपी: वाराणसी के मंडुआडीह में जेठ ने किया अपने बहु से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को थाने से भगाया।

यूपी: वाराणसी के मंडुआडीह में जेठ ने किया अपने बहु से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को थाने से भगाया।


वाराणसी। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के पास में महिला से उसके शराबी जेठ ने ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वहीं न्याय की गुहार लगाने मंडुआडीह थाने पहुंची पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसको मौके से भगा दिया। मंडुआडीह थाने अपने देवर के बहू के साथ पहुंची पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी कोई संतान नहीं हैं। जिसके चलते वह पति के काम पर जाने के बाद घर पर अकेली रहती थी। महिला को अकेला देखकर जेठ ने उसके साथ दुष्‍कर्म करने का प्रयास किया तो महिला के चिल्‍लाने पर लोगों की भीड़ लग गई।

वहीं उसी के कमरे के समीप उसका जेठ भी रहता है। आरोप है कि रविवार की शाम को उसके जेठ ने घर आकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली- गलौच भी किया। शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाली उसके देवर की बहू आ गयी। बहू ने भी ससुर के इस हरकत का विरोध किया तो इस दौरान मचे हंगामे के बीच थोड़ी दूर पर खेत में बाउंड्री करा रहा महिला का पति भी मौके पर पहुंच गया। महिला के पति के आने के बाद काफी देर तक हंगामा मचता रहा। 

बता दें कि पीड़‍िता के अनुसार इस दौरान आरोपी और महिला के पति में मारपीट भी शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची मंडुआडीह पुलिस ने आरोपी के तहरीर पर उल्टा पीड़ित महिला के घर वालों को ही थाने पर बिठा लिया। आरोप के मुताबिक मामले में पीड़िता ने रात को ही मंडुआडीह थाने पर पुलिस को घटना के सम्बंध में अवगत करा दिया था। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय पीड़िता को ही डपट कर भगा दिया। महिला के मुताबिक वह सोमवार को दोबारा थाने पहुंची जहां पुलिसकर्मियों ने सुलह -समझौता कर मामले को रफा- दफा करने का सुझाव देते हुए बैरंग लौटा दिया। महिला अब इंसाफ की आस में भटक रही है।