Headlines
Loading...
यूपी : निकायों में सालों से खाली पदों को भरने की तैयारी, इन पर होंगी नई भर्तियां

यूपी : निकायों में सालों से खाली पदों को भरने की तैयारी, इन पर होंगी नई भर्तियां

लखनऊ । प्रदेश की निकायों में सालों से अधिकारियों, कर्मचारियों और अभियंताओं के खाली पद भरने जा रहे हैं। नगर विकास विभाग ने लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पत्र रिक्त पदों पर हुई भर्तियों की संस्तुति मांगी है। इनमें से 791 पदों पर तैनातियां दी जाएंगी और 91 पदों पर नई भर्तियां होंगी।

नगर विकास विभाग ने समूह ख व ग के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोगों को प्रस्ताव भेजा था। इनमें से अधिकतर पदों पर भर्तियां हो चुकी हैं। समूह ख के 146 पदों पर भर्तियां हैं। इनमें से अधिकतर सहायक अभियंता हैं। समूह ख के पदों पर भर्तियां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग करता है। के कुल 645 पद हैं। इन पदों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्तियां की हैं। समूह ग में 204 अधिशासी अधिकारी हैं। इसके अलावा अवर अभियंता (जेई) विद्युत यांत्रिक 21, राजस्व निरीक्षक 26, सहायक लेखाकार 49, जेई सिविल 163, जेई पंचायत 11, जेई जलकल 171 हैं।

समूह ग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नगर विकास विभाग को चयन की संस्तुति की प्रतीक्षा है। नगर विकास विभाग ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पत्र लिखकर चयनितों की संस्तुति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। नगर विकास विभाग 91 नए पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही प्रस्ताव भेजने वाला है। इनमें से लेखा परीक्षक के नौ, ज्येष्ठ लेखा परीक्षक 37 और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के 45 पद हैं। सीधी भर्ती के इन पदों पर भर्ती का अधियाचन भेजकर जल्द भर्तियां कराने का अनुरोध किया जाएगा, जिससे निकायों में खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। नगर विकास विभाग निकायों के सभी रिक्त पदों को भरना चाहता है, जिससे जनता से जुड़ी हुई सुविधाएं और बेहतर हो सकें।

समूह ख 146
समूह ग 645
प्रस्ताव जाएगा 91