Headlines
Loading...
यूपी: वाराणसी में शहीद की बहन को प्रियंका गांधी ने भेजा लैपटॉप।

यूपी: वाराणसी में शहीद की बहन को प्रियंका गांधी ने भेजा लैपटॉप।


वाराणसी। शहीद विशाल पांडेय की बहन वैष्णवी के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने लैपटॉप भेजा है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह के साथ कांग्रेस नेताओं ने दिवाली का यह तोहफा वैष्णवी को सौंपा। चौकाघाट स्थित आवास पर बुधवार की सुबह पहुंचे कांग्रेस के जिला और महानगर पदाधिकारियों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष ने पूरे परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। 

वहीं विशाल की छोटी बहन वैष्णवी को उन्होंने प्रियंका गांधी का भेजा हुआ लैपटॉप दिया। बताया कि वैष्णवी की पढ़ाई सुचारू रूप से चले इसलिए प्रियंका गांधी ने उसे यह तोहफा दिया है। प्रियंका गांधी ने वैष्णवी का दाखिला इंदौर के कॉलेज में कराया है और पढ़ाई का सारा खर्च वह खुद वहन कर रही हैं। 

बता दें कि शहीद विशाल पांडेय के घर पहुंचने वालों में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, प्रदेश सचिव समशाद अहमद, फ़साहत हुसैन बाबू, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, मनीष चौबे, अशोक सिंह, मयंक चौबे, हसन मेहदी कब्बन, मेहदी हसन, रोहित दुबे, राजेश गुप्ता, विनीत चौबे, प्रिंस चौबे समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।