Headlines
Loading...
यूपी: लखीमपुर में गन्ने की पत्ती काटते किसान को बाघ ने उतारा मौत के घाट।

यूपी: लखीमपुर में गन्ने की पत्ती काटते किसान को बाघ ने उतारा मौत के घाट।


लखमीपुर। खेत में गन्ने की पत्ती काट रहे दुमेड़ा गांव के किसान राममूर्ती 40 वर्षीय पुत्र बिरजू पर बाघ ने अचानक हमला बोल दिया। बाघ के हमले में बुरी तरह जख्मी किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों सहित गांव में हड़कंप का माहौल मच गया है। कोतवाली तिकुनिया के ग्राम पंचायत मझरा पूरब के गांव दुमेड़ा निवासी किसान राममूर्ति 40 वर्षीय पुत्र बिरजू अपने गन्ने के खेत पर गन्ने की पत्ती काट रहा था।

वहीं शनिवार की दोपहर करीब दो बजे गन्ने की पत्ती काट रहे किसान राममूर्ति पर बाघ ने अचानक हमला बोल दिया। घटना की वारदात जंगल से दूर होने के साथ-साथ आबादी के काफी करीब हुई है। जिसको लेकर भी गांव में दहशत बढ़ गई है। घटना की सूचना धीरे-धीरे आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। 

वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण निर्मल सिंह ने बताया कि बाघ ने जंगल से दूर आबादी के करीब घटना को अंजाम दिया है। किसान घर से करीब पांच सौ मीटर दूर अपने खेत में गन्ने की पत्ती काट रहा था। उसी वक्त यह घटना हुई है। किसान राममूर्ति की माली हालत भी ज्यादा अच्छी नहीं है। परिवार में उसके छोटे छोटे बच्चे भी है। जिनके सर से पिता का साया उठ गया है।

वहीं बाघ के आबादी के करीब पहुंचने की जानकारी से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के दरोगा हरीलाल ने बताया कि घटना किसान के गन्ने के खेत में ही घटित हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों को लगातार जंगली जानवरों से सचेत रहने के लिए अपील भी की जा रही है। इधर जंगली जानवरों का शिकार हो रहे लोगों की घटनाएं बढ़ने से वन विभाग के प्रति लोगों में भारी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 

वहीं घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। किसान को मौत के घाट उतारने के बाद भी बाघ कुछ देर घटनास्थल से करीब 15 से 20 मीटर दूरी पर विचरण करता देखा गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुटी और लोगों ने हल्ला मचाकर बाघ को खदेड़ा।