Headlines
Loading...
यूपी: वाराणसी में तीन दिनी हाट एयर बैलून फेस्टिवल का ट्रायल शुरू, आकाश से देखिए इस बार देव दीपावली का अद्भुत नजारा।

यूपी: वाराणसी में तीन दिनी हाट एयर बैलून फेस्टिवल का ट्रायल शुरू, आकाश से देखिए इस बार देव दीपावली का अद्भुत नजारा।


वाराणसी। देव दीपावली का रंग भी चटख होने जा रहा है। विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन के साथ-साथ इस बार हाट एयर बैलून फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से सैलानी आकाश से देवदीपावली के भव्य नयनाभिराम झांकी का नजारा देख सकेंगे। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। रविवार से इसका ट्रायल भी शुरु हो गया है। गंगा उस पार रेती पर सुबह छह बजे स्काई वाट्ज कंपनी के कर्मचारियों ने बैलून से उड़ान भरकर ट्रायल किया। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आयोजन के दिन हवा का रूख जिस ओर होगा उस रूट को फाइनल किया जाएगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन राजघाट के सामने रेती पर आयोजित किया जाएगा।

वहीं पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने बताया कि 17 नवंबर को सुबह में एक बैलून से तीस तो 18 और 19 नवंबर की शाम को दस बैलून से चार लोग उड़ान भरेंगे। सुबह की उड़ान हवा के रुख के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाएगा। वहीं शाम की उड़ान जिस स्थान से होगी वहीं लैंडिंग करेगी। हाट एयर बैलून फेस्टिवल का टिकट आफलाइन पर्यटन विभाग के कार्यालय से लोग प्राप्त कर सकते हैं। यह टिकट 16 नवंबर को सुबह दस बजे से 17 नवंबर की शाम पांच तक मिलेगा। पहले टिकट की बुकिंग आनलाइन होनी थी। टिकट का शुल्क पांच सौ रुपये है।

वहीं 17 से 19 नवंबर तक होने वाले बैलून फेस्टिवल के आयोजन के लिए 11 एयर बैलून आए हैं। इसमे प्रतिदिन चार सौ सैलानी उड़ान भरेंगे। इन बैलूनों को भारत सहित यूके, पोलैंड, यूरोप के पायलट उड़ाएंगे। वहीं इस कार्यक्रम का भी पूरी तैयारी कर ली गई हैं जो इस प्रकार हैं। 

1. 17 नवंबर सुबह छह बजे एक बैलून 15 किलोमीटर की अधिकतम उड़ान 30 व्यक्ति। 

2. 18 नवंबर शाम पांच बजे दस बैलून जिस स्थान से उड़ान वहीं लैंडिंग 400 व्यक्ति प्रत्येक में दस व्यक्ति। 

3. 19 नवंबर शाम पांच बजे दस बैलून जिस स्थान से उड़ान वहीं लैंडिंग 400 व्यक्ति प्रत्येक में दस व्यक्ति।