Headlines
Loading...
उत्तराखंड: बागेश्वर कांडा क्षेत्र में पत्नी की अश्लील हरकतों से पति हुआ परेशान।

उत्तराखंड: बागेश्वर कांडा क्षेत्र में पत्नी की अश्लील हरकतों से पति हुआ परेशान।


उत्तराखंड। बागेश्वर कांडा क्षेत्र एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हरकतों से परेशान है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी कई दिनों से उसके साथ नहीं रहती है। वह देह व्यापार के लिए अन्य महिलाओं को भी उकसा रही है। हाल में उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से वीडियो की जांच करने और पत्नी को नारी निकेतन भेजने की मांग की है। मंगलवार को एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव से मुलाकात की। 

वहीं उन्होंने एसपी को बताया कि वह अपनी पत्नी से परेशान है। हालांकि वह वर्तमान में उसके साथ नहीं रहती है। वह देह व्यापार करती है और अन्य महिलाओं को भी इसके लिए उकसाती है। हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसे अन्य युवक के साथ अश्लील हरकतें करते हुए देखा जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि महिला की हरकतों से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से वीडियो की जांच कर, उचित धाराओं में मामला पंजीकृत करने की मांग की है। 

बता दें कि ताकि समाज को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। युवक ने कहा कि उसकी पत्नी को ऐसा करने से रोकने पर वह झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी देती है। कहा कि यदि महिला के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। उधर, पति के पत्नी पर आरोप लगाने पर जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्र में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।