Headlines
Loading...
यूपी: वाराणसी में बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि 10 हजार ट्रिलियन इकोनामी में मदद करेंगी निकायें।

यूपी: वाराणसी में बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि 10 हजार ट्रिलियन इकोनामी में मदद करेंगी निकायें।

                                𝕊.𝕂.𝔾𝕦𝕡𝕥𝕒 ℝ𝕖𝕡𝕠𝕣𝕥𝕖𝕣 

वाराणसी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन में कहा कि न्यू अर्बन प्लानिंग पर काम किया जाएगा। 2030 तक 10 हजार ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त करने में नगरीय व्यवस्थाएं पूरी मदद करेंगी। पीएम के नेतृत्व ने नगरीय विकास के साथ ही स्वच्छता में सबसे आगे हैं। योजनाओं को गिनाते हुए बताया कि पीएम आवास योजना के लिए एक करोड़ 14 लाख मकानों को मंजूरी दी है जिसमें से 90 लाख निर्माणाधीन व 54 लाख बन चुके हैं। 

बता दें कि वहीं 2022 तक हर गरीब परिवार को पक्का मकान के सपने को पूरा करने में यह सम्मेलन सहयोग करेगा। वहीं, वाराणसी हेरिटेज सिटी व स्मार्ट सिटी योजना के तहत संस्कृति व धरोहरों को संरक्षित रखते हुए शहर को स्मार्ट बनाया जा रहा है। शहरी विकास मंत्री ने विभिन्न प्रकार की शहरी व नगरीय विकास से जुड़ी योजनाओं व परियोजनाओं की प्रगति पर भी प्रकाश डाला। कहा कि काशी विश्वनाथ धाम से पूरी दुनिया में संदेश गया है कि किस तरह संस्कृति को सहेजा जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ़ इंडियन आयल कारपोरेशन फाउंडेशन की ओर से खिड़किया घाट पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान घाट पर बनी फ्लोटिंग जेट्टी देखी। देश का पहला तैरता हुआ सीएनजी फिलिंग स्टेशन भी देखा। इस दौरान इंडियन आयल कारपोरेशन फाउंडेशन की ओर से प्रोजेक्टर पर घाट पर विकसित सुविधाओं की जानकारी दी गई। फाउंडेशन समेत आइओसी व गेल के अधिकारी मौजूद रहे। 

वहीं सभी प्रमुख अधिकारियों ने इस दौरान विभागवार कराए गए कार्यों की जानकारी दी। सभी कार्यों को देखने के बाद केंद्रीय मंत्री ने सराहना की। बता दें कि खिड़किया घाट पर बने फिलिंग स्टेशन से वाहनों को तो सीएनजी ईंधन मिलेंगे ही वहीं गंगा में अत्याधुनिक तरीके से निर्मित फ्लोटिंग जेट्टी पर नावों को सीएनजी ईंधन प्राप्त हो सकेगा। यह अपने आप में एक अनोखी पहल होगी जहां चलती नावों को गंगा में ही ईंधन मिल जाएगा। यहां हरदीप पुरी एक घंटा रहे।