
Punjab News
पंजाब: श्री मुक्तसर साहिब में सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रो. डाक्टर एसपी सिंह ओबराए की तरफ से 150 परिवारों को 75 हजार रुपये के चेक किया वितरित।
पंजाब। श्री मुक्तसर साहिब में सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रो. डाक्टर एसपी सिंह ओबराए की तरफ से हर क्षेत्र में बहुत ही बड़ा योगदान डाला जा रहा है। इस लड़ी के अंतर्गत जस्सा सिंह संधू राष्ट्रीय प्रधान और गुरबिदर सिंह बराड़ इंचार्ज मालवा जोन के अनुसार ट्रस्ट की श्री मुक्तसर साहिब टीम की तरफ से डेरा भाई मस्तान सिंह में 150 परिवारों को तकरीबन 75 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक बांटे गए।
वहीं अरविदरपाल सिंह चाहल जिला प्रधान मुक्तसर ने बताया कि इसमें मेडिकल सहायता, विधवा और आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों को मासिक पेंशन दी गई। उन्होंने बताया कि ओबराए की तरफ से किसान मजदूर आंदोलन दौरान बहुत ही बड़ा योगदान डाला गया है और शहीद हुए किसानों के परिवारों को मासिक पेंशन दी जा रही हैं। आर्थिक तौर पर कमजोर विद्यार्थियों को सहायता दी जा रही है। मुख्य मेहमान के तौर पर संयुक्त किसान मोर्चो की तरफ से राजवंत सिंह मान, हरमनदीप सिंह मान और बोहड़ सिंह शामिल हुए और चेक बांटने की रस्म अदा की।
वहीं दूसरी तरफ़ इस मौके पर बलविदर सिंह बराड़, मास्टर राजिदर सिंह, सोम नाथ, जतिदर सिंह कैंथ, अमृतपाल सिंह, बलजीत सिंह मान, गुरजीत सिंह जीता, बलजीत सिंह, अशोक कुमार, रणजीत सिंह और बरनेक सिंह आदि उपस्थित थे। इसके साथ ही ट्रस्ट की तरफ से संयुक्त किसान मोर्चे को भी सम्मानित किया गया।