Headlines
Loading...
हरियाणा: हिसार रोडवेज डिपो ने कोरोना से बंद पढ़ी 40 बसों को फिर से रूटों पर दौड़ाई। .

हरियाणा: हिसार रोडवेज डिपो ने कोरोना से बंद पढ़ी 40 बसों को फिर से रूटों पर दौड़ाई। .


हरियाणा। हिसार रोडवेज विभाग ने करीब 40 बंद बसें रूटों पर दौड़ानी शुरू कर दी है। अब सात और रोडवेज बसों का बाडी कार्य व रंग कार्य करवाकर तैयार करवाई है। इन बसों को रूटों पर शुरू किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज ने रूट बनाने शुरू कर दिए है। पहले इन बसों को दुर्गा शक्ति कांस्टेबल परीक्षा देने वाली छात्राओं के लिए लगाएगा। हिसार डिपो में इस समय करीब 40 से 45 बसें खड़ी है। यह हालात स्टाफ की कमी से है।

वहीं कोरोना काल में स्कूल-कालेज व विश्वविद्यालय बंद होने के कारण रूटों पर बसें बंद कर दी गई थी। इससे पहले 200 से ज्यादा बसें आन रूट थी। इस समय करीब 170 बसें ही आन रूट है। डिपो में कुल 225 बसें है। बाकी बसें पिछले एक साल से डिपो में खड़ी है। पिछले एक साल में कुछ स्टाफ सेवानिवृत्त भी हो गए और कुछ स्टाफ साल के अंत में अपनी बची हुई छुट्टी शादी या अन्य कारणों के चलते छुट्टी पर है। 

वहीं दूसरी तरफ़ रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सरकार ने ओवरटाइम बंद कर दिया है और केवल 8 घंटे ड्यूटी लेने के आदेश है। यह मुश्किल है। कर्मचारी आठ घंटे से अधिक ड्यूटी दे रहे है। ओवरटाइम न करने के कारण बसें खड़ी है। अगर ओवरटाइम मिले तो सभी कर्मी रूटों पर होंगे। वहीं बसों के न चल पाने के पीछे का सबसे कारण है कि डिपो में परिचालकों की अधिक कमी है। चालक ठीक-ठाक है। कुछ परिचालकों की ड्यूटी बस अड्डा पर एडवांस बुकिंग करने में लगाई है, 

बता दें कि जबकि एडवांस बुकिंग खुद बसों के परिचालक भी कर सकते है। इसके अलावा फ्लाइंग टीम में भी कुछ परिचालक लगे है। यदि उनको रिलिव कर दिया जाएं तो यह समस्या कम हो सकती है। वहीं हिसार डिपो में कुल चार फ्लाइंग टीमें है और 40 से 45 कर्मी शामिल है। एक-एक जीएम व टीएम की और दो सामान्य फ्लाइंग टीम है। यह टीमें बैगर टिकट यात्री व टिकट में फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मियों पर निगरानी रखती है।

वहीं रोडवेज की ओर से सातरोड़ कैंट रूट पर विद्यार्थियों के लिए बस की सुविधा शुरू कर दी है। इसे लेकर यात्री कई बार जीएम से लेकर रोडवेज अधिकारियों व डिप्टी स्पीकर के पास बस चलाने की मांग कर चुके है। विद्यार्थियों के लिए बस सुविधाएं बहाल हो इसके लिए समाजसेवी योगराज शर्मा ने भी आवाज उठाई है। इसके बाद सातरोड कैंप रूट पर बस की सुविधा शुरू हुई है। बता दें कि यह बस पिछले काफी समय से बंद थी।