
HARYANA NEWS
हरियाणा: सोनीपत में मूलचंद शर्मा ने कहा कि परिवहन बेड़े में 800 से अधिक नई बसें होंगी शामिल। .
सोनीपत। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग के बेड़े में 800 से अधिक नई बसें शामिल की जाएंगी, इनमें से 300 बस अगले साल मार्च तक और शेष बस 2022 के दौरान परिवहन बेड़े में शामिल की जाएंगी। लंबी दूरी के लिए सरकार 20 नई वोल्वो बस भी खरीदेगी। परिवहन मंत्री स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला परिवाद और कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करने बाद संवाददाताओं से रूबरू हो रहे थे।
वहीं परिवहन विभाग की आमदनी को बढ़ाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लंबी दूरी की बस सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी रूटों की बसें फ्लाईओवर के नीचे से यात्रियों को लेकर चलेंगी। यह संज्ञान में आया है कि परिवहन की कुछ बसें फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरती है, जिससे यात्री परेशान होते हैं और परिवहन विभाग को राजस्व का घाटा होता है।
वहीं दूसरी तरफ़ मूलचंद शर्मा ने जिले में यमुना नदी से खनन के दौरान यमुना का प्रवाह को बाधित करने के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस संदर्भ में योजना को स्वीकृति प्रधान की गई है। खनन से पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा यमुना नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा, जिसके माध्यम से ठेकेदार खनन का कार्य कर सकेंगे और यमुना का प्रवाह भी बाधित नहीं होगा। इस अवसर पर राई के विधायक मोहन लाल बड़ौली, पूर्व विधायक और जजपा जिलाध्यक्ष पदम दहिया, राजेंद्र कौशिक मौजूद रहे। चालक बसों को फ्लाईओवर के नीचे से ही ले जाएं
बता दें कि वहीं चंडीगढ़ से सोनीपत आ रहे परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बुधवार सुबह गन्नौर के पास नेशनल हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही बसों को रुकवाकर चेतावनी दी कि भविष्य में सभी बसें फ्लाईओवर के नीचे से ही आएं ताकि सवारियों को कोई दिक्कत न आएं। परिवहन मंत्री ने कहा कि यात्री फ्लाईओवर के नीचे खड़े होते हैं और जब रोडवेज की बसें पुल के ऊपर से जाएंगी तो इसका फायदा निजी बस संचालक लेते हैं।
वहीं जिस कारण सरकार को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि बस चालक प्रत्येक स्टैंड पर बस रोककर चलें, खाली बस जाना घाटे का सौदा है। उन्होंने फ्लाईओवर के ऊपर से जा रही बस के चालक और परिचालक को समझाया और कहा कि वे रोडवेज की जान होते हैं, यदि वह ईमानदारी से काम करेंगे तो रोडवेज विभाग मजबूत होगा।