Headlines
Loading...
बिहार: बोधगया शनूमा माहौल में फतेहपुर थाना क्षेत्र के कथाडीह गांव में शादी के लिए निकली दुल्हन हुई घायल।

बिहार: बोधगया शनूमा माहौल में फतेहपुर थाना क्षेत्र के कथाडीह गांव में शादी के लिए निकली दुल्हन हुई घायल।


बिहार। बोधगया शनूमा माहौल में फतेहपुर थाना क्षेत्र के कथाडीह गांव से बेटी की शादी करने को लेकर कई वाहनों पर सवार होकर गुरुवार को बोधगया के लिए निकले। एक टेम्पो पर दुल्हन और उसके करीबी रिश्तेदार बच्चे सवार थे। पूरा परिवार उमंग, उत्साह के साथ शादी समारोह आयोजित करने के लिए घर से प्रस्थान किए थे, लेकिन संयोग सही नहीं रहा। 

वहीं गांव से बोधगया जाने के क्रम में गया जिले के करियादपुर-गया मुख्य सड़क पर गुरुवार की दोपहर बाद तेतरिया-शिवगंज गांव के बीच टेम्पो और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। इसमें टेम्पो पर सवार दुल्हन, बच्चे सहित 10 लोग घायल हो गया। सभी घायलों को स्थानीय चिकित्सक द्वारा इलाज कराया गया।

वहीं दूसरी तरफ़ निवासी महेंद्र यादव, विनय यादव ने बताया कि फतेहपुर थाना कथाडीह गांव से रामपुकार मांझी अपनी पुत्री रोशनी कुमारी की शादी करने बोधगया काली मंदिर जा रहे थे। इसकी शादी गुरुवार की रात को होनी थी। टेम्पो पर सवार सभी 10 स्वजन सहित दुल्हन रोशनी कुमारी सवार थी। तेतरिया शिवगंज के पास टेम्पो ने ट्रैक्टर में टक्कर मारा। 

वहीं टक्कर होने के बाद टेम्पो पलट गया। काफी मशक्त करने और ग्रामीणों के सहयोग से टेम्पो में फंसे लोगों को निकाला गया। घटना स्थल पर सहायता के लिए समाजसेवी वीरेंद्र यादव सहित ग्रामीण द्वारा घायल को चिकित्सा के लिए स्थानीय बाजार करियादपुर लाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि संयोग ठीक रहा कि दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सभी घायल सुरक्षित है। ऑटो पर सवार दुल्हन रोशनी कुमारी, दुल्हन की बहन तेतरी कुमारी सहित अन्य घायल हो गई।

वहीं, महेश मांझी की बेटी का दुर्घटना में पैर टूट गया है। स्वजनों ने बताया कि दुल्हन के सिर में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार में वह स्वस्थ्य नहीं दिख रही है। इसलिए दुल्हन समेत तीन गंभीर लोगों को बेहतर इलाज कराने के लिए गया जा रहे हैं। 

बता दें कि बेहतर इलाज के उपरांज हीं वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया जाएगा। इसलिए शादी को अनिश्चितता बनी हुई है। घटना की सूचना वर पक्ष को दे दी गई है। दोनों परिवार की सहमति से शादी कराने को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दुल्हन की हालत को देखते हुए फिलहाल संशय बना हुआ है।