
Bihar News
बिहार: रजौन थाना क्षेत्र के राजावार गांव में खाना बनाते के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से पांच बच्चों की हुईं मौत।
बिहार। रजौन थाना क्षेत्र के राजावार गांव में मंगलवार शाम को गैस सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य लोग इस घटना में जख्मी हुए हैं। खाना बनाने के दौरान यह घटना हुई। पांचों बच्चे इस समय आसपास ही खेल रहे थे। इस घटना के बाद गांव में चीख पुकार मच गई।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि छोटू पासवान की पत्नी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान छोटू पासवान के पुत्र अंकुश कुमार 12 वर्षीय व पुत्रियां अंशु कुमारी 8 वर्षीय, सीमा कुमारी 4 वर्षीय व शिवानी कुमारी 6 वर्षीय के अलावा सोनी कुमारी 3 वर्षीय पास में ही खेल रही थीं। सोनी छोटू के भाई प्रकाश पासवान की पुत्री थी। छोटू की पत्नी किसी काम से रसोई के स्थान से हटकर दूसरी जगह चली गई।
वहीं इसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट के कारण पांचों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। दो अन्य लोग इस घटना में जख्मी हुए हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीण बच्चों को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन सभी बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता, एसडीओ प्रीति, मुख्यायल डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।