
Bihar News
बिहार: गोपालगंज में चार पैरों वाले बच्चे ने लिया जन्म, देखने के लिए लगा सैकड़ों की भारी भीड़।
बिहार। गोपालगंज में एक चार पैरों वाले बच्चे ने जन्म लिया है। यहां बैकुंठपुर प्रखंड के रेवतिथ गांव में मौजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एक बच्चे ने जन्म लिया। बच्चे के चार पैर हैं जो अब चर्चा का विषय बन गया है। यहां जन्म लिए बच्चे के दो पैर बिल्कुल नार्मल हैं। जबकि उनके दो पैर पिछले हिस्से में हैं। पीछे की दिशा के दो पैर में से एक पैर का साइज बिल्कुल छोटा है।
वहीं बच्चे के जन्म लेने के बाद लोग उसे देखने के लिए अस्पताल आने लगे। सबकी उत्सुकता इस बच्चे को देखने की थी। वहीं कुछ लोग बच्चे को कार देखना चाह रहे थे। वहीं बताया जा रहा है कि गुरुवार को यहां प्रसव पीड़ा के बाद रहिन अली की पत्नी रवीना खातून को भर्ती कराया गया था। जिसके महिला डॉक्टर ने रवीना का प्रसव करया तो उन्होंने जिस बच्चे को जन्म दिया उसके चार पैर थे। इसके बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद यहां बच्चे को नवजात शिशु इकाई में रखा गया है।
वहीं दूसरी तरफ गोपालगंज सदर अस्पताल में बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर सौरभ अग्रवाल ने बताया कि इस तरह का मामला रेयर होता है। एक लाख बच्चों में से एक बच्चे में इस तरह का मामला पाया जाता है। डॉक्टर ने बताया कि यह जेनेटिक समेत कई कारणों से हो सकता है। उन्होंन बताया कि जिस तरह कई बच्चों के हाथ की अंगुलियां ज्यादा होती हैं। उसी प्रकार इस बच्चे के पैर ज्यादा हैं। यहां बच्चे का प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो उसे हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।
बता दें कि वहीं इससे पहले बिहार के औरंगाबाद में एक प्लास्टिक बेबी ने जन्म लिया है। मेडिकल ट्रम में इसे कोलोडियन बेबी के नाम से भी जाना जाता है। इस तरह के बच्चे का जन्म यह एक जेनेटिक डिसऑर्डर की वजह से होता है। दुनियाभर में जन्म लेने वाले 11 लाख बच्चों में से एक कोलोडियन बेबी का जन्म होता है। डॉक्टरों ने बताया कि इस तरह का बच्चा दुर्लभ होता है। और जन्म के बाद इनके जिंदा रहने की संभावना बहुत कम होती है।