Headlines
Loading...
बिहार: सीवान में दारोगा ने प्रेमिका संग प्रेमी युगल को थाने के मंदिर में ही वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ करवाए सात फेरे।

बिहार: सीवान में दारोगा ने प्रेमिका संग प्रेमी युगल को थाने के मंदिर में ही वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ करवाए सात फेरे।


बिहार। डीजीपी समस्तीपुर में समाज सुधार अभियान के मंच से लड़कियों के प्यार के लिए भागकर शादी करने पर चिंता जता रहे थे। इधर गुरुवार को ही सीवान में एक दारोगा ने एक लड़की को भगा कर थाना परिसर में बने मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया।

वहीं सीवान जिले के महाराजगंज थाने में प्रशिक्षु दारोगा और उसकी प्रेमिका ने शादी की है। गया जिले के रहने वाले राहुल भारती, गया जिले के ही कोच थाने के शंकर बिगहा गोराहन के जितेन्द्र सिंह की बेटी तब्बू के साथ कई साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। और दोनों शादी कर सात रहना चाहते थे। लेकिन इसके लिए उनके घरवाले राजी नहीं थे।

वहीं इसके बाद लडकी की शादी जब कहीं और तय की जाने लगी तो वो घर में किसी को बिना अपने प्रेमी के पास गया से सिवान पहुंच गई। इसके बाद दारोगा राहुल भारती अपनी प्रेमिका संग महाराजगंज थाना पहुंचा गया। और यहां उसने पूरे रीति रिवाज के साथ थाना परिसर में बने मन्दिर में वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ शादी कर ली। शादी के बाद नव दंपत्ति को महाराजगंज थाने के सभी स्टाफ ने बधाई और आशीर्वाद दिया।

वहीं इधर बेटे की शादी की जानकारी मिलने के बाद लड़की के पिता और दूसरे परिजन जीबी नगर थाना पहुंच कर इस शादी का विरोध करने लगे। लड़की के पिता ने इस शादी के खिलाफ थाने के थानेदार और एसपी से शिकायत की। लड़की के पिता ने कहा कि पुलिस ही जब लड़की की भगा कर शादी करने लगेंगे तो लोगों का पुलिस से भरोसा उठ जाएगा। इस दौरान लड़की के पिता अपनी बेटी से मिलने मांग करते नजर आए। 

वहीं दूसरी तरफ बिहार के डीजीपी ने समस्तीपुर में सीएम के समाज सुधार अभियान यात्रा के मंच से गुरुवार को कहा कि देखा जा रहा है कि कई सारी बेटियां हैं जो शादी के लिए बिना मां बाप की अनुमति के घर से निकल जाती हैं। इसके दुखद परिणाम निकलते हैं। कई की तो हत्या हो जाती है तो कुछ बेटियां वेश्यावृति तक पहुंच जाती है।

Related Articles