Headlines
Loading...
बिहार: कटिहार नगर थाना क्षेत्र के संतोषी चौक पर सरेआम गोली मार युवक की हुईं हत्या।

बिहार: कटिहार नगर थाना क्षेत्र के संतोषी चौक पर सरेआम गोली मार युवक की हुईं हत्या।


बिहार। कटिहार नगर थाना के संतोषी चौक के समीप गुरूवार की देर शाम बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने लांड्री की दुकान चलाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा युवक को सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ जानकारी के मुताबिक स्व. महेंद्र रजक का पुत्र मनोज रजक अपने परिवार के साथ ड्राइवर टोला में रहता था। संतोषी चौक के समीप कपड़ा इस्त्री करने की दुकान चलाता था। गुरूवार की शाम मनोज अपनी दुकान पर था कि इसी बीच बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और नजदीक से मनोज पर गोली चला दी। छाती में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। अपराधियों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है। गोली की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों को जानकारी हुई। तेज गति से बाइक सवार को संतोषी चौक से आगे जाते देखकर संभावना जताई जा रही है कि अपराधी बाइक से ही आया था। 

वहीं थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना के पीछे आपसी रंजिश होने की बात सामने आ रही है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।