Headlines
Loading...
बिहार: नवादा में दोस्त के पास से लौट रहे युवक को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली। .

बिहार: नवादा में दोस्त के पास से लौट रहे युवक को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली। .


बिहार। नवादा शहर के मालगोदाम मोहल्ले में बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक नवयुवक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल सोनू कुमार मालगोदाम छाय रोड मोहल्ले में किराए पर रहता है। वह नालंदा जिले के गिरियक निवासी गोरेलाल यादव का पुत्र है। 

वहीं यह परिवार तकरीबन 20 वर्षों से नवादा में रह रहा है। गोली उसके सीने में लगी है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया। 

बता दें कि वहीं स्वजनों के मुताबिक, सोनू मंगलवार की रात मोहल्ले में ही अपने दोस्त विशाल कुमार के भाई के जन्मदिन समारोह में भाग लेने उसके घर गया था। देर होने की वजह से रात में वह दोस्त के ही घर ठहर गया। बुधवार की सुबह अपने घर लौट रहा था। दोस्त के घर से निकलते ही बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और बाइक पर बिठाने का प्रयास किया। इसपर उससे तू-तू, मैं-मैं हुई। इसके बाद मिर्जापुर के अमन नामक युवक ने उसपर गोली चला दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। इधर गम्भीर रूप से घायल सोनू को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आपरेशन कर गोली निकाल ली गई। 

वहीं दूसरी तरफ़ घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल से विस्तृत जानकारी ली। घायल ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अमन नामक बदमाश ने उसे गोली मारी है। हालांकि वह घटना के कारणों को नहीं बता सका। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर गई, जहां से एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गई है। मिल रही जानकारी के अनुसार गोली मारने वाला मिर्जापुर का अमन आदतन अपराधी है। वह चोरी, छिनतई, मारपीट के मामले में जेल भी जा चुका है।