Headlines
Loading...
नई दिल्ली: भैंस ने अनोखे अंदाज में मदद कर बचाई जलीय जीव की जान।

नई दिल्ली: भैंस ने अनोखे अंदाज में मदद कर बचाई जलीय जीव की जान।


नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस तरह का वीडियो बहुत कम देखने को मिलता है। हालांकि, मानवता की मिसाल पेश करने वाले सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते हैं, लेकिन यह वीडियो दिल को छूने वाला है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक कछुआ विपरीत दिशा में उल्टी मार बैठा है। इससे कछुए की बोलती बंद हो गई है।

वहीं ऐसी परिस्थिति में कछुओं को बड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कई मौके पर किसी दूसरे की मदद से कछुआ यथावत स्थिति में आ पाता है। इसी तरह के संकट से एक कछुआ घिरा है। वीडियो देख लगता है कि वीडियो किसी चिड़ियाघर का है। पास में कई वन्य जीव बंधें हैं। दूर पर दो खर भी बंधें हैं। दूर खड़ी एक भैंस कछुए की मेहनत को बड़ी देर से नोटिस कर रही है।

बता दें कि जब कछुआ असहाय हो जाता है, तो भैंस मदद के लिए आगे आती है। हालांकि, भैंस किस तरह मदद करें, यह बड़ा सवाल था। कछुआ भी भैंस से मदद की उम्मीद में नहीं था। तभी भैंस थोड़ा झुककर अपनी सींग की मदद से कछुए को सीधा करने की कोशिश करती है। इस कोशिश में वह कई बार असफल होती है।

वहीं इसके बावजूद वह कोशिश करती है। अंत में भैंस को सफलता मिल जाती है और वह कछुए को सीधा कर देती है। यह देख कछुआ बेहद खुश होता है। कुछ देर दोनों इशारों में मंत्रणा करते हैं। इस दौरान कछुआ मदद के लिए भैंस को धन्यवाद कहता है। यह दृश्य बेहद दर्शनीय है।

वहीं दूसरी तरफ़ इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को 18 हजार बार देखा गया है और 2 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर भैंस की तारीफ की है।