Headlines
Loading...
झारखंड: रांची के युवक ने पाथरडीह की युवती से किया जबरन दुष्कर्म।

झारखंड: रांची के युवक ने पाथरडीह की युवती से किया जबरन दुष्कर्म।


झारखंड। धनबाद के पाथरडीह थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने रांची के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपित के मौसेरे भाई ने भी इसमें उसका साथ दिया। उसे ब्लैकमेल किया गया। एसिड से जलाने व दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने पाथरडीह थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर दोनों युवकों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

वहीं 20 वर्षीय युवती ने कहा कि कुछ वर्ष पहले मेरे मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति ने फोन किया। अपना परिचय रांची मांडर निवासी समीर खलको बताया। अपना मौसी घर पाथरडीह के पास बताया। इसके बाद फोन पर मुझसे दोस्ती कर बातें करने लगा। 20 फरवरी 2021 को समीर मौसी घर आया। दोपहर में मुझे मिलने बुलाया। 

वहीं दूसरी तरफ़ वह अकेले था और मुझसे कुछ देर तक बात करने के बाद एकाएक पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया गया। रोने की आवाज सुनकर युवक का मौसेरा भाई सत्येंद्र पहुंचा और दोनों ने मिलकर मुझे काफी डराया। धमकी दी कि कुछ बोली तो तुम्हारी इज्जत बर्बाद कर देंगे।

वहीं डर के कारण चुप रही। इसके बाद भी लगातार फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। बाद में जब मिलने से इन्कार करने लगी तो एसिड फेंककर जला देने की धमकी देने लगा। शिकायत में उसने कहा है कि डर से कहीं आना-जाना भी नहीं कर पा रही है। कहा कि परिवार वाले यदि कहीं रिश्ता तय करते हैं तो दोनों मिलकर वीडियो के बारे में जानकारी दे देते हैैं।