Headlines
Loading...
पंजाब: जालंधर में बेटे ने पूरी की मां की आखिरी इच्छा को देखते हुए चिता को दी मुखाग्नि। .

पंजाब: जालंधर में बेटे ने पूरी की मां की आखिरी इच्छा को देखते हुए चिता को दी मुखाग्नि। .


पंजाब। जालंधर में सुबह जीटीबी नगर में फंदा लगाकर जान देने वाली प्रिया की आखिरी इच्छा बेटे ने पूरी की। प्रिया ने मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा था कि पति लवलीन छाबड़ा उसका अंतिम संस्कार नहीं करेगा, बल्कि बेटा हार्दिक करेगा। इस कारण शुक्रवार सुबह महिला का हरनामदासपुरा के श्मशानघाट में जब अंतिम संस्कार किया गया तो 15 साल के बेटे हार्दिक ने चिता को मुखाग्नि दी।

वहीं पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार लवलीन छाबड़ा, जेठ अश्विनी छाबड़ा और जेठानी मीनाक्षी छाबड़ा को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में फरार ननद शैली नंदा और नंदोई नीरज नंदा की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पुलिस को हार्दिक ने दो सुसाइड नोट दिए थे। मृतका ने इसमें अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। इससे पहले प्रिया ने अपनी मां को फोन कर ससुरालियों द्वारा परेशान करने की बात कही थी। हैंगिग निकला मौत का कारण, हाथों पर थे कटने के पांच निशान

वहीं शुक्रवार को शव का सिविल अस्पताल में डाक्टरों के एक पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में महिला की मौत का कारण हैंगिग बताया जा रहा है। हालांकि महिला ने फंदे पर लटकने से पहले अपने दोनों हाथों को ब्लेड से काटा था। ब्लेड से काटने के घाव इतने गहरे नहीं थे कि नसें कटी हों। प्रिया के दोनों हाथों पर ब्लेड से काटे जाने के पांच निशान मिले हैं। विसरा को भी जांच के लिए भेजा गया है। दोनों सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा

बता दें कि वहीं एसीपी माडल टाउन गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि दोनों सुसाइड नोट को पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है, जिसका मिलान मृतका की हैंडराइटिग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही ननद ओर नंदोई को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।