Headlines
Loading...
यूपी: चंदौली में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के आगमन से पहले सपाइयों का बड़ा हंगामा।

यूपी: चंदौली में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के आगमन से पहले सपाइयों का बड़ा हंगामा।


चंदौली। सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान सपाइयों ने जमकर हंगामा किया। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव के साथ दर्जनों की संख्या में कार्यक्रम स्थल पर जाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो टकराव हो गया। सकलडीहा विधायक सीओ अनिरुद्ध सिंह से सिर टकराने लगे, कार्यकर्ताओं ने सीओ और पुलिसकर्मियों से मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद सपाई तीतर-बितर हुए।

वहीं कार्यकर्ता विधायक, पूर्व सांसद रामकिशुन और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व में जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। कार्यकर्ता सरकार की कमियों पर विरोध जताने के लिए रामगढ़ जाने लगे। पुलिस ने उन्हें बीच मे रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ता उग्र हो गए। मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे वीआईपी वाहन खड़े हो गए। सीओ कार्यकर्ताओं को समझाने पहुंचे। 

वहीं दूसरी तरफ़ इसी बीच बातचीत के दौरान विधायक और सीओ के बीच विवाद बढ़ गया। विधायक सीओ से अपना सिर टकराने लगे। वहीं कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों पर हमलावर हो गए। इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। विधायक समेत कार्यकर्ताओं को पीटकर खदेड़ दिया। घटना को लेकर सपाइयों में आक्रोश है।