
UP news
यूपी: मुज़फ्फरपुर कटरा थाना क्षेत्र गांव में घर पर अकेली साली के साथ बहनोई ने किया दुष्कर्म।
मुजफ्फरपुर। जिले के कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली देख साली के साथ बहनोई ने दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने के बाद सिर पर हमला कर जान से मार दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो शव के साथ भी घिनौनी हरकत किया। घटना को दूसरे रूप देने के लिए लूटपाट का दृश्य बना दिया।
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुटी। सूचना पर कटरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद बुधवार की देर रात मृतका के बहनोई शौकत को ताजपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। घटना मंगलवार की है। किशोरी के स्वजन उसकी भाभी की डिलीवरी के कारण दरभंगा अस्पताल में गए थे।
वहीं बुधवार को घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इसी दौरान पुलिस को यह पता चला कि कुछ माह पहले मृतका के बहनोई ने सबक सिखाने की धमकी दी थी। कहा जा रहा कि मृतका की बड़ी बहन उसके बहनोई के बीच अनबन चल रहा था।
वहीं दूसरी तरफ़ गिरफ्तार आरोपित तो पहले घटना में संलिप्तता से इनकार किया। लेकिन जब कटरा पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो घर से युवती का मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद सारा मामला सामने आ गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में दुष्कर्म का साक्ष्य मिला है। गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी विंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि किशोरी रात को खाने के बाद सो गई। पिता का साया पहले ही उठ चुका था। मां अपनी बड़ी पुत्री को प्रसव पीड़ा होने के बाद साथ लेकर दरभंगा गई थी। किशोरी घर में अकेली सोई थी। सुबह पड़ोसी बहन का हालचाल पूछने उसके घर गई तो बिस्तर पर मृत पाया। इसके बाद अन्य पड़ोसी जुटे तथा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर कटरा पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा लोगों से पूछताछ की। मृतका के गले व चेहरे पर कई जख्म के निशान पाए गए। आशंका जताई गई है कि उसके साथ ज्यादती की गई है।