Headlines
Loading...
यूपी: इटावा सैफई ग्राम पंचायत बरौली खुर्द के पूर्व प्रधान व उनके सहयोगियों को रिवाल्वर के फर्जी लाइसेंस में फंसाने वाला आरोपित हुआ गिरफ्तार।

यूपी: इटावा सैफई ग्राम पंचायत बरौली खुर्द के पूर्व प्रधान व उनके सहयोगियों को रिवाल्वर के फर्जी लाइसेंस में फंसाने वाला आरोपित हुआ गिरफ्तार।


इटावा। सैफई ग्राम पंचायत बरौली खुर्द के पूर्व प्रधान व उनके सहयोगियों को रिवाल्वर का फर्जी लाइसेंस बनाकर फंसाने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं प्रधानी के चुनाव के दौरान 19 अप्रैल 2021 को सैफई विकास खंड की ग्राम पंचायत बरौली खुर्द के गांव ओड़मपुर के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिस पर एक पक्ष से निर्वेश कुमार उर्फ सिटू यादव पुत्र अवधेश कुमार निवासी नगला कहरी ने सैफई थाना पुलिस को रिवाल्वर को बरामद करके दिया था। 

वहीं दूसरी तरफ़ इस पर तत्कालीन हवाई पट्टी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने पूर्व प्रधान संजू यादव के सहयोगी नकुल पुत्र हरविलास सिंह निवासी नगला नत्थू व सनोज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दूसरा मुकदमा रिवाल्वर की डिटेल के आधार पर फर्जी लाइसेंस धारक सुनील कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी अंबरपुर थाना कुर्रा जिला मैनपुरी के खिलाफ दर्ज कराया था। 

वहीं विवेचना में अरविद कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी नगला सीसिया थाना सैफई व निर्वेश कुमार उर्फ सिटू यादव द्वारा फर्जी लाइसेंस बनाकर अपने विरोधी प्रत्याशी पूर्व प्रधान संजू यादव को फंसाने का षड्यंत्र सामने आया। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे मुखबिर की सूचना पर अरविद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। फोटो एडिट कर लाइसेंस पर लगाई थी

बता दें कि वहीं गिरफ्तार अरविद कुमार ने बताया कि निर्वेश कुमार उर्फ सिटू यादव के स्वजन पहले से प्रधानी का चुनाव लड़ते चले आ रहे थे। वह निर्वेश के स्वजन के समर्थन में साथ रहता था। सनोज और नकुल पूर्व प्रधान संजू यादव के समर्थन में साथ रहते थे। उनको निर्वेश ने बताया कि फर्जी लाइसेंस बनाकर एक रिवाल्वर खरीद लेते हैं। ऐसा करने से निर्वेश को मना किया था, लेकिन निर्वेश नहीं माना। तब निर्वेश मैनपुरी के सुनील कुमार के नाम की लाइसेंस की डिटेल लाया और तब उन दोनों ने सुनील कुमार के नाम से फर्जी लाइसेंस तैयार किया था। 

वहीं दूसरी तरफ़ निर्वेश का फोटो एडिट करके उस लाइसेंस पर लगा दिया था। इससे नगर पालिका चौराहा इटावा के पास से प्रद्युम्न सिंह डीलर से एक कानपुर मेड रिवाल्वर खरीदा था। दोनों अक्सर उस रिवाल्वर को लेकर चलते थे। 19 अप्रैल को प्रधानी के चुनाव के समय ग्राम ओड़मपुर में बने पोलिग बूथ पर सनोज व संजू प्रधान व नकुल तथा नकुल की बुआ के पुत्र मोना आया था। 

वहीं इसी बीच उन दोनों की नकुल व मोना से झड़प हो गई। नकुल के भाग जाने पर मोना को पकड़ा और निर्वेश के कहने पर मोना के पेंट में रिवाल्वर ठूंस दी थी। निर्वेश ने इसका वीडियो बना लिया था। अगले दिन वह रिवाल्वर हवाई पट्टी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार को सौंप दी थी। निर्वेश ने इन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा सैफई थाने में दर्ज कराया था।