Headlines
Loading...
यूपी: भदोही ज्ञानपुर में अफसरों की टीम का अभी कुछ देर पहले जिला जेल के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप।

यूपी: भदोही ज्ञानपुर में अफसरों की टीम का अभी कुछ देर पहले जिला जेल के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप।


भदोही। ज्ञानपुर में अफसरों की टीम ने शनिवार की देर शाम जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इससे बंदियों में अफरा तफरी मच गई। जेल प्रशासन में भी हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। साफ-सफाई के साथ बंदियों को गुणवत्तायुक्त भोजन व अन्य सुविधा देने का निर्देश जेलर व अन्य जेल कर्मियों को दिया।

वहीं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार देर शाम जेल पहुंचे। अधिकारी द्वय ने बारी-बारी से बैरकों की गहन छानबीन की। निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिला। बंदियों से भी बात कर उनकी समस्याओं व मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि बंदियों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। 

वहीं दूसरी तरफ़ उन्हें शासन स्तर से दी जाने वाली समस्त सुविधाओं व गुणवत्तायुक्त भोजन देने का निर्देश दिया गया। वहीं बाहर निकलने पर जिलाधिकारी ने बताया कि अंदर सारी व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। किसी तरह का ऐसा सामान नहीं मिला जिसे आपत्तिजनक वस्तु के रूप में देखा जाय।