Headlines
Loading...
यूपी: कानपुर देहात गजनेर थाना क्षेत्र में मासूम के साथ नशे में धुत्त आरोपितों ने किया दरिंदगी।

यूपी: कानपुर देहात गजनेर थाना क्षेत्र में मासूम के साथ नशे में धुत्त आरोपितों ने किया दरिंदगी।


कानपुर। गजनेर थाना क्षेत्र में खेत गई साढ़े पांच वर्षीय मासूम से दो दरिंदों ने शराब के नशे में हैवानियत की। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान पास के खेत में मौजूद एक दूसरी बच्ची ने देखा तो गांव जाकर मासूम की मां को बताया। उनके शोर मचाने पर दोनों भागने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले किया। बच्ची को अस्पताल भेजा गया है। वहीं आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया गया है व उनसे पूछताछ की जा रही। 

वहीं एक गांव निवासी किसान की पत्नी अपनी छह वर्षीय मासूम बच्ची संग रहती है। शनिवार देरशाम बच्ची पड़ोस की आठ वर्षीय बच्ची संग घर के करीब ही सरसों के खेत में शौचक्रिया के लिए गई थी। वहां पर पास के कौसम गांव के शटरिंग कारीगर राजकुमार व संजीव सिंह उर्फ भीम आए हुए थे। वह लोग शराब के नशे में पहुंचे और बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। इससे बच्ची लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। बगल के खेत में आठ वर्षीय मासूम ने यह देखा तो चुपचाप जाकर पीड़िता की मां से बताया।

वहीं दूसरी तरफ़ वह तेजी से वहां गईं तो दोनों बच्ची के पास नजर आए तो भागने लगे। मां ने शोर मचाया तो गांव के लोग एकत्र हो गए और दोनों पकड़ लिया और इसके बाद जमकर पीटा। गजनेर पुलिस पहुंची और दोनों को अपने साथ लेकर गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों आरोपित गांव में एक व्यक्ति के मकान में शटरिंग लगाए हैं और कई दिन से काम कर रहे। 

वहीं उधर बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। गजनेर थानाध्यक्ष शिव प्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपितों को पकड़ लिया गया है। उनके खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।