Headlines
Loading...
यूपी: बलिया के हल्दी गांव में जिला पंचायत सदस्य के घर पर बदमाशो ने स्कॉर्पियो को किया तोड़फोड़।

यूपी: बलिया के हल्दी गांव में जिला पंचायत सदस्य के घर पर बदमाशो ने स्कॉर्पियो को किया तोड़फोड़।


बलिया। हल्दी गांव में मंगलवार की रात मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया, इसमें जिला पंचायत सदस्य विद्यावती देवी के दरवाजे पर चढ़कर 15-20 की संख्या में लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। दरवाजे पर उनके बेटे की खड़ी स्कार्पियो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। गाड़ी पर फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने दो नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा कायम किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं जिला पंचायत सदस्य के बेटे हिमांशु उपाध्याय अपने चाचा व चाची को वाराणसी छोड़कर वापस घर पर लौटे थे। उनके ही गांव के दूसरे पक्ष के लोग अचानक दरवाजे पर पहुंच गए। दरवाजे पर चढ़कर गाली गलौच करते हुए खड़ी स्कार्पियो व अन्य सामान की तोड़फोड़ करने लगे। आरोप लगाया है कि तमंचे से फायर किया गया। तहरीर में हिमांशु ने आरोप लगाया है कि जब मैं घर के बाहर निकाला तो जान से मारने की धमकी देते हुए सभी भाग निकले। 

वहीं दूसरी तरफ हल्दी थाना पुलिस ने तहरीर पर दो नामजद व 20 अज्ञात पर मुकदमा कायम कर लिया है। साथ ही आरोपितों की तलाश में जुट गई। दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के दूसरे बेटे सुधांशु व पंकू सिंह के बीच बाइक की हार्न नहीं बजाने को लेकर विवाद हुआ था। 

वहीं इसकी जानकारी होने पर सदस्य के पक्ष के लोग उसके दरवाजे पर गए थे। इसके बाद दूसरा पक्ष की तरफ से भी लोग पहुंच गए थे। पूरे घटना की जांच की जा रही है। दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इन्हें शांति भंग की आशंका में निरुद्ध किया गया है।