Headlines
Loading...
यूपी: वाराणसी के जंसा इलाके में अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी को कुचल की हत्या।

यूपी: वाराणसी के जंसा इलाके में अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी को कुचल की हत्या।


वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के भाऊ पुर गांव के पास सोमवार को दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार पति पत्नी को अनियंत्रित चार पहिया वाहन सूमो ने जोरदार टक्कर मारते हुए खाई में पलट गई। घटना की सूचना पर पहुंची जंसा पुलिस व ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को निकालकर सीएचसी हाथी पहुंचाया। बाइक सवार कपसेठी थाना क्षेत्र के नहवानीपुर गांव निवासी दीपक कुमार यादव पुत्र लखराज यादव 35 वर्षीय की अस्पताल पहुंचते मौत हो गई।

वहीं पत्नी कौशल्या यादव 30 वर्षीय की हालत खराब होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं चार पहिया में सवार महिलाएं जंसा थाना क्षेत्र के खेवली गांव की रहने वाली है। सभी महिलाएं नरपतपुर भदोही रिश्तेदारी से वापस घर लौट रही थी। जैसे ही भाऊपुर कालिका धाम रोड़ पहुंचे ही थे की दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। चार पहिया वाहन में सवार हीरावती देवी उम्र 70वर्ष, दुर्गावती देवी (50) मिटूना देवी (55), सुभावती (70) व धर्मराजी देवी (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

वहीं जिन्हें सीएचसी हाथी से प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक दीपक यादव पांच भाइयों में सबसे छोटा था। दो पुत्री तथा एक पुत्र का पिता बताया जाता है। मृतक गांव के ही पास मिठाई का दुकान खोल कर परिवार का भरण पोषण करता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग ट्रामा सेंटर पहुंच गए। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जंसा पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।