Headlines
Loading...
यूपी: मऊ सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव में तीन बच्चों संग महिला ने विषाक्त पदार्थ खाया।

यूपी: मऊ सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव में तीन बच्चों संग महिला ने विषाक्त पदार्थ खाया।

                                 𝕊.𝕂 𝔾𝕦𝕡𝕥𝕒 ℝ𝕖𝕡𝕠𝕣𝕥𝕖𝕣 

वाराणसी। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को अपने तीन बच्चों के साथ विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर स्वजन ने चारों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां महिला सहित एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं 33 वर्षीय सरोजा ने शुक्रवार की सुबह रोज की भांति खाना बनाकर अपने चारों बच्चों को भोजन करने के लिए बुलाया। इसमें कुछ देर बाद एक बच्चा कहीं चला गया था। तब तक उसने छह वर्षीय करिया, तीन वर्षीय मोनू और दो वर्षीय नेहा के साथ खुद विषाक्त पदार्थ खा लिया। 

वहीं कुछ देर बाद उनकी हालत गंभीर देख स्वजन ने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां सरोजा और मोनू की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है जबकि करिया और नेहा की हालत स्थिर है। सरोजा के साथ अस्पताल आई एक महिला ने बताया कि चार माह पहले उसके पति हाफिज की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। तभी से परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। 

वहीं दूसरी तरफ़ सरोजा मजदूरी कर किसी तरह से सभी बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। वहीं जानकारी होने पर सीओ सीटी धनंजय मिश्रा भी जिला अस्पताल पहुंचे और सरोजा के स्वजन से पूछताछ की। हालांकि महिला ने किन कारणों से विषाक्त का सेवन किया इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई थी।