Headlines
Loading...
यूपी: वाराणसी में अलग-अलग विषय पर पांच पांच के ग्रुप में महापौर करेंगे चर्चा।

यूपी: वाराणसी में अलग-अलग विषय पर पांच पांच के ग्रुप में महापौर करेंगे चर्चा।

                                 𝕊.𝕂.𝔾𝕦𝕡𝕥𝕒 ℝ𝕖𝕡𝕠𝕣𝕥𝕖𝕣 

वाराणसी। अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि सभी महापौर पांच ग्रुप में अलग अलग चर्चा करेंगे। महापौर सम्मेलन के शुभारंभ से पहले पौने 10 बजे नगर विकास विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्य एवं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी करेंगे। 17 दिसंबर को इस सम्मेलन में आने वाले महापौर प्रदर्शनी को देखेंगे। 18 व 19 को आम जनता के अवलोकन के लिए प्रदर्शनी खुली रहेगी।

वहीं नगर विकास मंत्री ने कहा कि इस महापौर सम्मेलन में केंद्र का शहरी विकास विभाग प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेगा। एक लघु फिल्म की भी प्रस्तुति होगी। इसके अलावा नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश भी एक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेगा। स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से काशी के विकास पर बनी लघु फिल्म दिखाई जाएगी। कहा कि सम्मेलन में पुणे के महापौर स्वच्छ भारत पर प्रस्तुति देंगे। सूरत के महापौर अमृत योजना पर प्रस्तुति देंगे।

वहीं दूसरी तरफ़ महापौर का पहला ग्रुप पीएम स्वनिधि व डिजिटल पेमेंट पर चर्चा करेगा। पं. दीनदयाल हस्तकला संकुल के सरस्वती हाल को इसके लिए आरक्षित किया गया है। इसमें प्रयागराज के महापौर प्रोमिला पांडेय, साउथ दिल्ली के मुकेश सुर्यान, पुणे के मुरलीधर कृष्णराव मोहल, पंचकुला के कुलभूषण गोयल समेत 24 महापौर शामिल रहेंगे।

बता दें कि वहीं महापौर का दूसरा ग्रुप अर्बन हाउसिंग एंड न्यू टेक्नोलाजी विषय पर चर्चा करेगा। इसके लिए यमुना हाल को आरक्षित किया गया है। इसमें राजकोट के प्रदीप देव, अहमदाबाद के किरित कुमार जीवनलाल परमार, उदयपुर के गोविंद सिंह, शिमला की सत्या कुंडल, जम्मू के चंद्रमोहन गुप्ता समेत 24 महापौर शामिल रहेंगे।

वहीं महापौर का तीसरा गु्रप गाब्रेज फ्री सिटी एंड संस्टेनबल सैनिटेशन विषय पर चर्चा होगी। इसके लिए कावेरी हाल को आरक्षित किया गया है। इसमें गया के गनेश पासवान, ईस्ट दिल्ली के श्याम सुंदर अग्रवाल, बीकानेर की सुशीला कंवर, अमृतसर के करमजीत सिंह संधु, पालमपुर की पूनम बाली, मुंबई की किशोरी पांडेंकर समेत 24 शहरों के महापौर शामिल रहेंगे।

वहीं महापौर का चौथा ग्रुप वाटर सेक्योर सिटी एंड टाप फार आल विषय पर चर्चा करेगा। इसके लिए गंगा हाल आरक्षित किया गया है। इसमें तिरुपति की डा. आर सिरीशा यादव, पणजी के रोहित मोनसेराट, रांची की आशा लकरा, जालंधर के जगदीश राजा समेत 23 शहरों के महापौर शामिल होंगे।

वहीं महापौर का पांचवां ग्रुप इनक्लुसिव सिटी एंड स्मार्ट अर्बनाइजेशन विषय पर चर्चा करेगा। इसके लिए गोदावरी हाल आरक्षित किया गया है। इसमें नागपुर के दयाशंकर तिवारी, मुजफ्फरपुर के सुरेश कुमार साहा, सूरत की हेमाली के बोघलवाला, सोनीपत के निखिल मदन, धर्मशाला ओंकार सिंह नेहरिया समेत 21 शहरों के महापौर शामिल होंगे।