UP news
यूपी: वाराणसी काशी विश्वनाथ कारिडोर का प्रसाद को लेकर बिना भेदभाव हर घर तक प्रसाद वितरण के लिए हुई बैठकें।
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के नव्य व दिव्य स्वरूप लोकार्पण का प्रसाद का वितरण बुधवार से प्रारंभ हो गया। कैंट विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचे। साथ में विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी थे। प्रसाद के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़े इतिहास का किताब व कैलेंडर भी था। प्रसाद पाकर लोग श्रद्धाभाव से भर उठे। प्रसाद वितरण कर रहे कार्यकर्ताओं की टीम में पुन्नुलाल बिंद, वार्ड अध्यक्ष हरिओम जायसवाल, बूथ अध्यक्ष विनय सिंह, सौरभ पाठक, श्रीप्रकाश पांडेय, विनीत शर्मा, किशन शर्मा आदि थे। तुलसीपुर वार्ड के हर घर तक प्रसाद पहुंच चुका है।
वहीं प्रसाद वितरण का कार्य भाजपा के शक्ति केंद्रों से हो रहा है। पहले मंदिर कार्यालय से शक्ति केंद्र तक प्रसाद पहुंच रहा है। इसके बाद बूथ कमेटी के हवाले किया जा रहा है। हर बूथ कमेटी को एक सौ घरों तक वितरित करने की जिम्मेदारी दी गई है। शहर से लेकर गांव तक आठ लाख घरों तक प्रसाद वितरित करना है। प्रसाद वितरण को लेकर सर्किट हाउस में बुधवार को महानगर व जिला के मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों की बैठक हुई।
बता दें कि राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश चुनाव सह प्रभारी सरोज पांडेय ने कहा कि आप भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से जुड़े समारोह को सफल बनाया है लेकिन अभी इस कार्यक्रम का समापन नहीं हुआ है। इसमें प्रसाद वितरण का सबसे महत्वपूर्ण कार्य अब भी शेष है। इसे आप सभी मंडल अध्यक्षों को पूर्ण करना है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि दिव्य काशी भव्य काशी की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है।
वहीं दूसरी तरफ़ थोड़ी और मेहनत करनी होगी ताकि प्रसाद हर घर तक पहुंच सके। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने की। बैठक में साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, जगदीश त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, राहुल सिंह, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक कुमार, शैलेंद्र मिश्रा, डा.हरि केसरी आदि उपस्थित थे। संचालन महानगर महामंत्री नवीन कपूर ने किया।