Headlines
Loading...
यूपी: वाराणसी काशी विश्‍वनाथ कारिडोर में अगली पंक्ति में होंगे मुमुक्षु भवन के प्रवासी।

यूपी: वाराणसी काशी विश्‍वनाथ कारिडोर में अगली पंक्ति में होंगे मुमुक्षु भवन के प्रवासी।

                               𝐒𝐡𝐮𝐛𝐡𝐚𝐦 𝐊𝐮𝐦𝐚𝐫 𝐆𝐮𝐩𝐭𝐚

वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण समारोह में 13 दिसंबर को अगली पंक्ति में मुमुक्षु भवन के प्रवासी खड़े नजर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में लोकार्पण के अवसर पर सभी पूजा अनुष्ठान किए जाएंगे। भाजपा संगठन की जिम्मेदारी मोक्ष के आकांक्षी बाबा दरबार तक जाएंगे।

वहीं बरेका में संगठन की हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि मुमुक्षु भवन के रहनवारों को जिम्मेदारी से संगठन के पदाधिकारियों को बाबा दरबार तक ले जाना है और फिर वापस छोडऩा है। भीड़ अधिक होगी लेकिन उन्हें आगे की पंक्ति में रखना है। उन्होंने पदाधिकारियों को मन खोलना, दिल खोलना, जगह छोडऩा का नारा देते हुए कहा कि यदि भाजपा संगठन के चेहरे आगे रहेंगे तो ऐसा संभव नहीं हो सकेगा। भारी भीड़ में अतिथियों का सत्कार नहीं हो सकेगा। इसलिए इस नारे को सभी आत्मसात कर लें। पहले अतिथि, फिर बाद में भाजपा संगठन के पदाधिकारी रहेंगे।

वहीं दूसरी तरफ़ बरेका की बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि लोकार्पण समारोह से पहले जो भजन-कीर्तन हो रहा है उसमें भाजपा के पदाधिकारियों की मौजूदगी जरूर होनी चाहिए। इसकी जिम्मेदारी जिला व महानगर इकाई को उठानी होगी। जनप्रतिनिधि भी अपने विस क्षेत्रों में हो रहे भजन-कीर्तन में शामिल हो सकते हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने इसे चुनाव के दृष्टिगत भी मुफीद बताया।

वहीं दूसरी तरफ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 13 दिसंबर को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण किए जाने के मद्देनजर तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए तमाम कवायद जारी है। इसी परिपे्रक्ष्य में सोमवार को पुलिस आयुक्त ने धाम का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा योजना के बारे में अधिकारियों को ब्रीफ किया। इसके बाद राजघाट व खिड़किया घाट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पीएम के कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मंथन किया जा रहा है।