Headlines
Loading...
यूपी: लखनऊ में शीतलहर की ठिठुरन से लोगों को मिली अब राहत।

यूपी: लखनऊ में शीतलहर की ठिठुरन से लोगों को मिली अब राहत।


लखनऊ। राजधानी में गुरुवार की सुबह कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को दिक्कत रही। हालांकि कोहरा छंटने के बाद न‍िकली धूप ने ठंड से काफी राहत दी। वहीं बुधवार को चढ़े पारे से ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 दिसंबर को प्रदेश में बारिश की संभावना है। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ है।

वहीं बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 3.0 डिग्री और मेरठ में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान झांसी में 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि आगामी तीन-चार दिनों में पारा चढ़ेगा। इस दौरान मौसम में शुष्कता बनी रहेगी। 

वहीं दूसरी तरफ़ साथ ही 26 दिसंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। यहां पर बारिश का अंदेशा है, वहीं 27 दिसंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। सुबह के समय हल्का कोहरा हो सकता है। आगामी तीन-चार दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।